{"_id":"6991bcdb6dd259c58809852a","slug":"a-team-manager-of-a-vo-company-in-raigarh-committed-suicide-by-hanging-himself-a-suicide-note-was-found-at-the-scene-police-are-investigating-raigarh-news-c-1-1-noi1486-3954287-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: वीओ कंपनी के टीम मैनेजर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौके पर मिला सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: वीओ कंपनी के टीम मैनेजर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौके पर मिला सुसाइड नोट
Sun, 15 Feb 2026 07:10 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
रायगढ़ जिला मुख्यालय में बीती रात कर्ज से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार कोतरा रोड में रहने वाला सोहन देवांगन 30 साल, बीते कुछ समय से सर्किट हाउस के पास स्थित बंदे अली फतीमा कालोनी, अपने ससुराल में रहता था और वीओ कंपनी में टीम मैनेजर के पद पर पदस्थ था। बीती रात सोहन ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है सोहन देवांगन बीते दो साल से कर्ज से परेशान था और इस वजह से गुमशुम रहता था, संभवतः कर्ज से परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा।
विज्ञापन
बहरहाल युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए घटना स्थल पर मिले सुसाईड नोट को बरामद कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन