{"_id":"69db787973029d3c23040dff","slug":"a-sunsteel-plant-employee-drowned-in-the-deep-waters-of-the-staff-dam-in-raigarh-a-police-team-and-a-team-of-divers-are-present-at-the-scene-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4154503-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh : स्टाफ डेम के गहरे पानी में डूबा सनस्टील प्लांट का कर्मचारी, 4 घंटे बाद गोताखोरों ने बरामद किया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh : स्टाफ डेम के गहरे पानी में डूबा सनस्टील प्लांट का कर्मचारी, 4 घंटे बाद गोताखोरों ने बरामद किया शव
Sun, 12 Apr 2026 05:12 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 05:12 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार की सुबह अपने साथियों के साथ नहाने गए सन स्टील प्लांट के टेक्नो गार्ड विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी गहरे पानी में डूब गया है।
विज्ञापन
गहरे पानी में डूबा सन स्टील प्लांट का कर्मचारी
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार की सुबह अपने साथियों के साथ नहाने गए सन स्टील प्लांट के टेक्नो गार्ड विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी गहरे पानी में डूब गया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम के अलावा गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंचकर डुबे शख्स की पतासाजी की जा रही है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा क्षेत्र में स्थित बनखेता स्टाफ डेम में आज सुबह तकरीबन 11 बजे के आसपास सनस्टील प्लांट के टेक्नो गार्ड विभाग में कार्यरत कर्मचारी मुकेश महंत निवासी ग्राम भेंड्रा अपने साथियों के साथ नहाने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि एकाएक गहरे पानी में चले जाने वह डूब गया और फिर उसके साथियों ने आसपास के ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
स्टाफ डेम सनस्टील प्लांट के कर्मचारी के डूबने की जानकारी मिलते ही घरघोड़ा पुलिस के अलावा गोताखोरों की टीम भी मौके पर पहुंचकर गहरे पानी में डूबे मुकेश महंत की पतासाजी में जुट गई है। वहीं इस मामले की जानकारी मिलते ही मुकेश महंत के परिजनों के अलावा आसपास गांव के ग्रामीण भी घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं। गोताखोरों की टीम ने तकरीबन 4 घंटे बाद गहरे पानी में डूबे शख्स के शव को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन