{"_id":"695919d04efbd7ba42086b9a","slug":"a-nephew-angered-by-the-sound-of-a-plate-severely-beat-his-uncle-leading-to-the-elderly-man-death-the-accused-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़: थाली की आवाज से नाराज भतीजे ने चाचा को जमकर पीटा, पिटाई से बुजुर्ग की हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़: थाली की आवाज से नाराज भतीजे ने चाचा को जमकर पीटा, पिटाई से बुजुर्ग की हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 03 Jan 2026 07:20 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 03 Jan 2026 07:20 PM IST
सार
रायगढ़ जिले में एक मामूली बात पर सिरफिरे युवक ने अपने बड़े पिता को इतनी बेरहमी से पीटा कि उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायगढ़ जिले में एक मामूली बात पर सिरफिरे युवक ने अपने बड़े पिता को इतनी बेरहमी से पीटा कि उनकी मौत हो गई। घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है, जहां कम सुनने की समस्या से जूझ रहे 65 वर्षीय राजाराम तिग्गा को उनके भतीजे मुकेन्दर तिग्गा ने थाली बजने की आवाज से नाराज होकर सरेआम पीटा। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक राजाराम तिग्गा के पुत्र तिरीत तिग्गा ने रैरूमा चैकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 30 नवंबर को उनके पिता अपने छोटे भाई लुकस तिग्गा के घर से लौट रहे थे। इसी दौरान बस्ती में मुकेन्दर तिग्गा के घर के बाहर थाली बज रही थी। इस आवाज से नाराज होकर मुकेन्दर बाहर आया और राजाराम को पकड़कर सड़क पर पटक दिया। इसके बाद उसने लात-घुंसों से तब तक पीटा जब तक वे बेहोश नहीं हो गए। परिजनों ने बीच-बचाव कर राजाराम को इलाज के लिए पहले पत्थलगांव, फिर अंबिकापुर और दोबारा पत्थलगांव ले गए। लेकिन उनकी स्थिति में सुधार न होने पर 28 दिसंबर को उन्हें घर लाया गया। अगले दिन, 29 दिसंबर की दोपहर राजाराम तिग्गा की मौत हो गई।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी
मुकेन्दर तिग्गा द्वारा की गई मारपीट से राजाराम तिग्गा की मौत हो जाने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने आरोपी मुकेन्दर तिग्गा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 103 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है ताकि घटना के सभी पहलुओं को उजागर किया जा सके। यह घटना मामूली बातों पर बढ़ते गुस्से और हिंसक प्रवृत्ति को दर्शाती है।
विज्ञापन