{"_id":"67a7154a6bcac211a302cd79","slug":"a-bike-rider-died-after-being-hit-by-a-vehicle-in-raigarh-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, एक की हुई मौत; परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, एक की हुई मौत; परिजनों में कोहराम
Sat, 08 Feb 2025 01:56 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:56 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घायल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पिता ने दम तोड़ दिया और बेटे का इलाज जारी है।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घायल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पिता ने दम तोड़ दिया और बेटे का इलाज जारी है। दोनों पिता-पुत्र बाइक पर सवार होकर सामान खरीदने रायगढ़ पहुंचे थे। इसी दौरान कल शाम यह घटना घटित हो गई। उक्त मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, भूपदेवपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लोढ़ाझर निवासी पारस साहू ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करता है। कल शाम 6 बजे उसके बडसाला प्रमोद साव फोन करके बताया कि उसके ससुर सच्चिदानंद साव और साला दीपक साव शाम करीब साढ़े 5 बजे बाइक पर सवार होकर सामान खरीदने रायगढ़ गए हुए थे। इस दौरान एक अज्ञात ट्रेलर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उसके ससुर की मौत हो गई और साले का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।