फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   raigarh Sisters are reaching jail from far-off places and collector tied rakhi to elderly in Korea

छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन: दूर-दराज से जेल पहुंच रहीं बहनें, कोरिया में कलेक्टर ने बुजुर्गों को बांधी राखी

Mon, 19 Aug 2024 02:31 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़/कोरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़/कोरिया Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 19 Aug 2024 02:31 PM IST
सार

आज छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में राखी का पर्व मनाया जा रहा है। मंत्री से लेकर आम आदमी और जेल में कैदी, कलेक्टर-डीएम सभी राखी का पर्व मना रहे हैं।

विज्ञापन
raigarh Sisters are reaching jail from far-off places and collector tied rakhi to elderly in Korea
छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाई बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन आज पूरे भारत में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीं रायगढ़ जिला जेल में भी चार साल बाद रक्षाबंधन पर्व मनाने की अनुमति मिलने के बाद सुबह से ही यहां बहनों की भीड़ जुटनी शुरू हो चुकी है।दूर-दराज से अलावा अन्य प्रदेशों से बहने अपने भाई को राखी बांधने जिला जेल पहुंची रही हैं।
विज्ञापन

 
शासन के आदेशानुसार, रायगढ़ जिला जेल में भी इस साल जेल प्रशासन ने सलाखों के पीछे बंद विचाराधीन बंदियों के कलई में  राखी बांधने छूट दे दी है। इस दौरान जेल परिसर के बाहर और अंदर कड़े सुरक्षा के भी इंतजाम किया गया है। जेल में बंद विचाराधीन बंदियों को अपनी बहनों से मिलकर राखी बंधवाने के लिये एक निर्धारित समय दिया गया है।
विज्ञापन


जेल के भीतर बहनों को मिष्ठान, श्रीफल ही ले जाने की अनुमति दी गई है। रायगढ़ जिला  जेल में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे से जिला मुख्यातय सहित दूर दराज से आये 130 बहनों ने अपने भाईयों के सुनी कलाई पर राखी बांधकर धूमधाम के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। रायगढ़ जिला जेल में शाम 4 बजे तक बहनों को अपने भाईयों से मिलकर राखी बांधने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई को राखी बांधकर बहनों के चेहरों में आई खुशी
गांव से अपने भाई को राखी बांधने पहुंची एक युवती ने बताया कि आज मै अपने भाई को राखी बांधने यहां पहुंची है और भाई को राखी बांधने के बाद उसे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। युवती का यह भी कहना था कि पिछले साल वह जेल में बंद अपने भाई को राखी नही बांध पाई थी लेकिन इस बार शासन के आदेशानुसार उसे अपने भाई को राखी बांधने का अवसर मिला है इसके लिये वह शासन को धन्यवाद भी देना चाहती है। 

चार साल बाद जेल में मनाया जा रहा रक्षाबंधन
रायगढ़ जिला जेल के जेलर एसपी कुर्रे ने बताया कि कोविड के कारण बीते चार साल से जेल में रक्षाबंधन पर्व नही मनाया जा रहा था इस साल से शासन के आदेशानुसार बहनों को उनके भाईयों को राखी बांधने दिया जाए। उसके अनुपालन में जिला जेल में शेड बनवाकर पानी से बचने के लिये तैयार की गई है और बहने अपने भाईयों को राखी बांधने सुबह से आ रही हैं। जेलर ने यह भी कहा कि चार वर्ष बाद यह अवसर मिला जिसका सभी बहनों का लाभ उठाना चाहिए। यह प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।

कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने बुजुर्गों के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व
कोरिया जिले में कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने रक्षाबंधन का पर्व मनाया। उन्होंने कहा कि सचमुच यह मेरे लिए अत्यंत खुशी का पल है कि आज रक्षाबंधन का पर्व आप लोगों के साथ मनाने का अवसर प्राप्त हुआ है। आप लोग हमारी विरासत हो, आप लोगों के अनुभव, समझ व त्याग का सम्मान करना हमारी संस्कृति है। यह बात रक्षाबंधन के अवसर पर बैकुंठपुर के वृद्धा आश्रम में पहुंचकर जिले के कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने साझा की।

कलेक्टर ने दिए निर्देश
कलेक्टर ने सभी बुजुर्गों को रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद प्राप्त के साथ ही सभी बुजुर्गों को स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं की।  कलेक्टर ने वृद्धा आश्रम का निरीक्षण की यहां रहने वाले बुजुर्गों से स्वास्थ्य के बारे में हालचाल पूछा, रहने के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी, समस्या के बारे में बुजुर्गों से सीधे जानकारी प्राप्त की। आश्रम में साफ-सफाई के साथ भोजन, नास्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर त्रिपाठी ने अधिकारियों को भोजन व नास्ता मेन्यू के अनुसार देने तथा स्वास्थ्य की जांच समय पर करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने वृद्ध मनोज सिन्हा से बात करते हुए, उनके लिए बुक और पेंटिंग की समान व्यवस्था करने, वृद्धा आश्रम के वृद्धजनों को साइन लेंग्वेज व इशारे से बात करने की कला को सिखाने हेतु समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहनों के स्नेह का पर्व है, एक दूसरे को सम्मान करने का पर्व है। बहनों की रक्षा करने का पर्व है। इसलिए हर भाई-बहन संकल्प ले कि कार, बाइक वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और हेलमेट जरूर पहनें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed