फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   raigarh nanki bai murder case accused arrested after four months tamil nadu

रायगढ़: पत्नी की हत्या का खुलासा, 4 महीने तक तमिलनाडु में छिपा रहा; गांव लौटते ही पुलिस ने कसा शिकंजा

Sun, 30 Aug 2026 11:37 AM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़ Published by: प्रतीक पांडेय Updated Sun, 30 Aug 2026 11:37 AM IST
सार

CG News: रायगढ़ के कापू थाना क्षेत्र में 3 जून को ननकी बाई पहाड़ी कोरवा की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति कार्तिक राम को करीब चार महीने बाद गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद आरोपी तमिलनाडु भाग गया था और पुलिस की ट्रैकिंग से बचने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहा था। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत पुलिस ने गांव लौटते ही उसे गिरफ्तार कर लिया।
 

विज्ञापन
raigarh nanki bai murder case accused arrested after four months tamil nadu
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुड़ाआमा इंचपारा पेलमा में जून 2026 को ननकी बाई पहाड़ी कोरवा की नृशंस हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच और पूछताछ के अनुसार, मृतका का पति कार्तिक राम पहाड़ी कोरवा अपनी पत्नी के साथ चावल खरीदने घोघरा बाजार गया था। बाजार से लौटते समय दोनों ने शराब का सेवन किया। वापसी के दौरान गाड़ा घुटरा के जंगल-पहाड़ी रास्ते पर ननकी बाई नशे की हालत में सो गई। जब पति ने घर चलने को कहा तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


कहासुनी के बाद आपा खोया, डंडे और पत्थर से हमला
विवाद बढ़ने पर आरोपी कार्तिक राम ने आपा खो दिया और पत्नी पर हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। इसके बाद उसने लकड़ी के डंडे और पास पड़े भारी पत्थर से ननकी बाई के सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए। हमले में महिला के सिर, चेहरे, आंख, पीठ, जांघ और कोहनी पर गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता जीतन राम पहाड़ी कोरवा व प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों और पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी कापू भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मौत को हत्यात्मक बताए जाने पर कापू पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया।
विज्ञापन


हत्या के बाद तमिलनाडु भागा, मोबाइल भी किया बंद
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गिरफ्तारी के डर से तमिलनाडु भाग गया था। पुलिस की ट्रैकिंग से बचने के लिए वह मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहा था और उसके पास आधार कार्ड भी नहीं था। रायगढ़ जिले में फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार महीने बाद गांव लौटा तो पुलिस ने घेर लिया
करीब चार महीने बाद जैसे ही आरोपी के गांव लौटने की पक्की खबर मिली, थाना प्रभारी धर्माराम तिर्की के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर ले गई और पूरे घटनाक्रम का रीक्रिएशन कराया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया लकड़ी का डंडा और पत्थर बरामद कर जब्त कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed