Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने लॉन्च की ‘आवास न्याय योजना', जाति जनगणना को बताया हिंदुस्तान का एक्सरे
{"_id":"65112003d355b9540f0fd4b7","slug":"rahul-gandhi-bilaspur-chhattisgarh-visit-live-update-in-hindi-today-assembly-elections-2023-2023-09-25","type":"live","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने लॉन्च की ‘आवास न्याय योजना', जाति जनगणना को बताया हिंदुस्तान का एक्सरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 25 Sep 2023 04:10 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 25 Sep 2023 04:10 PM IST
खास बातें
Rahul Gandhi in Raipur Today Updates: कांग्रेस नेता राहुल गांधी तीसरी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। राहुल गांधी बिलासपुर के परसदा में आवास न्याय सम्मेलन में शामिल हुए। दरअसल प्रदेश में कुछ ही दिनों में विधानसभा के चुनाव होने वाले है जिसकों लेकर दोनों प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस ने मतदाताओं को लुभाने के लिए कमर कस ली है। राहुल गांधी के दौरे को भी इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
मंच पर राहुल गांधी और सीएम भूपेश बघेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:02 PM, 25-Sep-2023
केंद्र सरकार नहीं पेश कर रही कास्ट डेटा- राहुल
सांसद राहुल गांधी ने कहा कि एक नया मुद्दा उठ गया है नरेंद्र मोदी जहां भी जाते हैं ओबीसी वर्ग की बात करते हैं। कांग्रेस पार्टी के पास हर जाति के लोगों का डाटा है। केंद्र सरकार के पास भी है, लेकिन नरेंद्र मोदी वह डाटा देश को नहीं दिखाना चाहते। मैं सेंसेक्स पर भाषण दिया जैसे कास्ट सेंस की बात करता था। कैमरा दूसरी तरफ मोड़ दिया जाता था। मैंने एक आंकड़ा निकाला। हिंदुस्तान की सरकार को एमपी नहीं चलाते हैं, हिंदुस्तान की सरकार को सेक्रेटरी और कैबिनेट सेक्रेटरी चलते हैं। कोई भी योजना बनती है जो 90 सेक्रेटरी है हिंदुस्तान के सरकार के, हर मिनिस्ट्री में वह योजना को डिजाइन करते हैं कि कितना पैसा कहां पर जाएगा वह डिसाइड करते हैं।
04:02 PM, 25-Sep-2023
देश में दो रिमोट कंट्रोल की राजनीति
राहुल गांधी ने बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि दूसरी तरफ भी रिमोट कंट्रोल है। बीजेपी रिमोट कंट्रोल को चोरी-छिपे दबाती है। हमने कैमरा के सामने में रिमोट कंट्रोल दबाया। पीएम नरेंद्र मोदी चोरी चुपके कंट्रोल दबाते हैं, जैसे रिमोट दबता है एक तरफ अदानी को मुंबई का एयरपोर्ट मिल जाता है। जब दोबारा दबाते हैं अदाणी को रेलवे का कांट्रैक्ट मिल जाता है। फिर दबाते हैं इंफ्रास्ट्रक्चर मिल जाता है, तो देश में दो रिमोट कंट्रोल चल रहा है। यह एक मेरा जो सबके सामने चलता है, हम इसे दबाते हैं तो किसानों के खाते में पैसा चला जाता है। 2500 क्विंटल धान में मिलता है। अंग्रेजी स्कूल खुलते हैं, लेकिन बीजेपी दबाती है तब पब्लिक सेक्टर प्राइवेट हो जाता है। आपका जल, जंगल, जमीन उनके छुपे बटन से अडानी के हवाले हो जाता है।
विज्ञापन
03:04 PM, 25-Sep-2023
राहुल बोले- हम पूर कर रहे हैं वादे
चुनाव के समय हमने आपसे छत्तीसगढ़ की नींव को मजबूत करने वाले वायदे किए थे। किसानो का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ और 2500 रुपए प्रति क्विंटल धान की खरीदी का वायदा हमने किया था, हमने यह वायदा पूरा किया। भूमिहीन मजदूरों को 7000 हजार रुपए प्रतिमाह हमने देना शुरू किया। स्वास्थ्य के लिए 70 लाख परिवारों को हमने पांच लाख रुपए तक इलाज की सुविधा दी। 42 हजार भर्तियां की। युवाओं को प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता 2500 रुपए दे रहे हैं।
03:04 PM, 25-Sep-2023
आने वाले सालों में भी आपके खातों पैसे आएंगे- राहुल
कार्यक्रम को संबोधित करते राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
03:00 PM, 25-Sep-2023
सीएम बघेल ने कार्यक्रम को किया संबोधित
कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम बघेल
- फोटो : अमर उजाला
02:48 PM, 25-Sep-2023
'सरकार गरीबों और वंचितों को लेकर गंभीर'
कार्यक्रम में मौजूद लोग हाथ हिलाकर अभिवादन करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
सांसद दीपक बैज ने कहा कि आज सांसद राहुल गांधी के हाथों प्रदेश के हितग्राहियों को आवास की राशि ट्रांसफर हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य किया है। आज यह सिद्ध हो गया कि सरकार गरीबों और वंचितों के आवास को लेकर कितनी गंभीर है। छत्तीसगढ़ सरकार ने हर गरीब के खाते में पैसे डालने का काम किया है। बस्तर से सरगुजा तक हर वर्ग के लोगों के लिए काम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:41 PM, 25-Sep-2023
'स्वास्थ्य का अधिकार और घर सभी लोगों को मिले'
मंच पर राहुल गांधी, सीएम बघेल व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने सम्बोधन में कहा कि राहुल गांधी की सोच है कि स्वास्थ्य का अधिकार और घर का अधिकार सभी लोगों को मिले। आज उनके सोच की प्रतिपूर्ति यहां इस सम्मेलन में देखने को मिल रही है। आज 47 हजार से अधिक लोगों के खाते में आवास के लिए पैसे ट्रांसफर किए गये।
02:37 PM, 25-Sep-2023
छत्तीसगढ़ महिला सशक्तिकरण की ओर बढ़ रहा
महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ महिला सशक्तिकरण की ओर बढ़ रहा है। महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ा है और उन्हें आत्मबल मिला है।02:32 PM, 25-Sep-2023
आवास न्याय सम्मेलन की हुई शुरुआत
छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप-प्रज्ज्वलन, पूजा-अर्चना कर राजगीत के साथ सम्मेलन की शुरुआत।
02:29 PM, 25-Sep-2023
मंच पर पहुंचे राहुल गांधी और मुख्यमंत्री बघेल
सांसद राहुल गांधी शासन की विभिन्न योजना के हितग्राहियों से चर्चा कर रहे हैं। पूरे सभा स्थल में काफी उत्साह का माहौल, लोग अपनी-अपनी जगहों पर खड़े होकर सांसद राहुल गांधी की झलक पाने के लिए आतुर हैं।