फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Radhika Kheda controversy: Radhika Kheda reached Congress Bhavan, Investigation is going said Radhika

Radhika Kheda Controversy: कांग्रेस भवन पहुंची राधिका खेड़ा, बोलीं- जांच चल रही, मैं भागूंगी नहीं, दूंगी जवाब

Fri, 03 May 2024 10:51 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 03 May 2024 10:51 PM IST
सार

Radhika Kheda controversy: कांग्रेस की नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा और प्रदेश कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।

विज्ञापन
Radhika Kheda controversy: Radhika Kheda reached Congress Bhavan, Investigation is going said Radhika
कांग्रेस की नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Radhika Kheda controversy: कांग्रेस की नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा और प्रदेश कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। विवाद के बाद पहली बार कांग्रेस प्रदेश कार्यालय रायपुर पहुंची राधिका खेड़ा ने कहा कि मैं सबसे बात करूंगी। अभी पार्टी स्तर पर जांच चल रही है। तब तक मैं कुछ भी नहीं कहूंगी। यह नैतिक तरीका नहीं है कि मैं अभी कुछ आपसे बात करूं। जो भी प्रक्रिया चल रही है, उसके बाद मैं खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सारी बात आप सबके सामने रखूंगी। सारी इंक्वारी चल रही है। अपने विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा कि मैं भी खुद रायपुर में हूं। मैं कहीं नहीं गई हूं। मैं मीडिया में किसी सवाल से भागूंगी नहीं।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि मैं अभी भी छत्तीसगढ़ कांग्रेस मीडिया की प्रभारी हूं। जैसे भी आगे की प्रक्रिया होगी उस संबंध में हम बात करेंगे। मैंने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज से विवाद मामले में बात करने आई थी। मेरी उनसे बात हो गई है। चुनाव का समय है। हम काम कर रहे हैं, जैसे ही आगे बात होगी। हम सब आप सबको बताऊंगी। मैं मीडिया में किसी सवाल से भागूंगी नहीं। पत्रकारों के अन्य सवालों के जवाब पर कहा कि अभी मुझे अस्पताल जाना है। मेरी तबीयत ठीक नहीं है। प्लीज मुझे जाने दीजिए आप सब जानते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के मीडिया विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन खेड़ा ने मामले में पीसीसी से 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन रिपोर्ट भेजने की बजाय पीसीसी की तरफ से सुलह कराने की कोशिश की जा रही है। राधिका को पीसीसी कार्यालय बुलाया गया है। शुक्रवार की देर शाम राधिका अपनी मां के साथ पहली बार कांग्रेस मुख्यालय पहुंची। कांग्रेस भवन के बाहर मीडिया ने जब उनसे सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मेरे साथ अन्याय हुआ है। मैं मानसिक रुप से परेशान हूं। थोड़ा सा समय दीजिए मैं जरुर बात करुंगी। उन्होंने कहा कि मैं अभी स्थिति ऐसी नहीं है कि बात कर सकूं। इसके बाद वो पीसीसी चीफ दीपक बैज के कमरे में पहुंचीं, जहां बैठक चल रही है। 


दूसरी ओर आरोपों से घिरे प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ल कार्यालय में ही अपने कक्ष में बैठे रहे। बताया जाता है कि वो बैठक में शामिल नहीं हुए। दूसरी ओर राधिका खेड़ा के निकलने के बाद मामले के दो गवाहों और सुशील आनंद शुक्ला को अध्यक्ष के कमरे में बुलाया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed