फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Quack doctor arrested in Bilaspur in the case of death of two children due to wrong treatment

Bilaspur: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने छीनी दो बच्चों की जिंदगी, आरोपी चिकित्सक गिरफ्तार

Thu, 17 Apr 2025 05:37 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 17 Apr 2025 05:37 PM IST
सार

बिलासपुर में झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से दो बच्चों की मौत, पुलिस ने आरोपी दीपक गुप्ता को गिरफ्तार किया। बिना लाइसेंस इलाज के मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

विज्ञापन
Quack doctor arrested in Bilaspur in the case of death of two children due to wrong treatment
आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर के कोटा थाना अंतर्गत बेलगहना चौकी क्षेत्र में बिना वैध चिकित्सा लाइसेंस के इलाज करने वाले झोलाछाप डॉक्टर के गलत उपचार से दो बच्चों की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


17 जुलाई 2024 को ग्राम करवा निवासी प्रार्थी जब्बार अली ने बेलगहना चौकी में शिकायत दर्ज कराई कि टेंगनमाडा के झोलाछाप डॉक्टर दीपक गुप्ता उर्फ चिंटू गुप्ता के गलत इलाज के कारण उनके दो बेटों, इरफान अली (13) और इरमान अली (14) की मृत्यु हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मर्ग इंटिमेशन दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


मर्ग जांच के दौरान एफएसएल रिपोर्ट, हिस्टोपैथोलॉजिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुष्टि हुई कि दीपक गुप्ता उर्फ चिंटू गुप्ता ने बिना वैध चिकित्सा लाइसेंस के इलाज किया, जिससे दोनों बच्चों की मौत हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भा.ना.सं. (बीएनएस) की धारा 105 के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed