{"_id":"65c7502651daa459580d4631","slug":"public-representatives-expressed-displeasure-over-corruption-in-road-construction-in-balod-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार: कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर बैठे जनप्रतिनिधि, सब इंजीनियर पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार: कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर बैठे जनप्रतिनिधि, सब इंजीनियर पर लगाया आरोप
Sat, 10 Feb 2024 04:01 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 10 Feb 2024 04:01 PM IST
सार
बालोद जिले में सड़क निर्माण में होरी लापरवाही को लेकर ग्रामीणों के साथ जिला पंचायच उपाध्यक्ष व अन्य लोगों ने सड़क पर बैठक नाराजगी व्यक्त की है। आदिवासी जनप्रतिनिधि ने लोक निर्माण विभाग के सब इंजीनियर पर उपेक्षा का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सड़क पर बैठे जन प्रतिनिधि
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बालोद जिले के आदिवासी विकासखंड डोंडी के अडजाल गांव से गुजरा पहुंच मार्ग के सड़क उन्नयन कार्य मे बरती जा रही लापरवाही को लेकर ग्रामीणों के साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश निरोटी, जनपद सदस्य ने निर्माणाधीन सड़क पर बैठकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने गुणवत्ता युक्त सड़क बनाने की मांग शासन प्रशासन से की है। वहीं, आदिवासी जनप्रतिनिधि ने लोक निर्माण विभाग के सब इंजीनियर पर उपेक्षा का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की देखरेख में चल रही उक्त सड़क उन्नयन कार्य में गुणवत्ताहीन कार्य होने की शिकायत जनप्रतिनिधियों ने दूरभाष पर लोक निर्माण विभाग बालोद के अधिकारियों से की तो लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी, सब इंजीनियर सड़क ठेकेदार के साथ पहुंचे। जनप्रतिनिधियों द्वारा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क निर्माण में बरती जा रही लापरवाही को दिखा रहे थे। अधिकारियों ने मामला को शांत कराया व जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सड़क गुणवत्ता युक्त बनेगी।
विज्ञापन
आठ साल पहले हुआ था निर्माण
लगभग आठ साल पहले लोक निर्माण विभाग द्वारा उक्त सड़क का निर्माण कराया गया था, किंतु तदसमय सड़क निर्माण के कुछ दिनों बाद डामर की परत उखड़ने लगी थी। जगह-जगह डब्लूएमएम की गिट्टियां उखड़कर बाहर आ गयी थी व अनगिनत गड्ढे सड़क में हो गये थे। ग्रामीणों के द्वारा पिछले तीन-चार सालों से उक्त सड़क का संधारण किये जाने की मांग शासन प्रशासन से कर रहे थे।
विज्ञापन
अब सड़क उन्नयन कार्य प्रारंभ हुआ तो मिट्टी की अच्छे से सफाई किये बिना डामर बिछाया जा रहा है। जगह-जगह बिछायी गयी डामर उखड़ रहा है। लगभग दो किलोमीटर की उक्त सड़क में बिछायी गयी। डामर में कहीं-कहीं तो सड़क के किनारे पतली डामर बिछाया गया तो कहीं-कहीं पर बीच में डामर ही नहीं लगा है। मिट्टी व पूर्व की गिट्टी दिख रही है।
सूचना पटल भी नहीं
गुजरा से अडजाल तक उक्त सड़क के उन्नयन कार्य की स्वीकृत राशि, निर्माण एजेंसी, कार्य प्रारंभ करने व पूर्ण होने की संभावित तिथि सहित अन्य जानकारी का सूचना पटल भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने लगवाना उचित नहीं समझा।
पूरे मामले में मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत पर निर्माणाधीन सड़क को देखने पर ही लग रहा था कि कार्य शासन के मापदंड के अनुरूप नहीं बन रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को गुणवत्ता युक्त सड़क बनाने का निर्देश देने की बात कही। वहीं, राजेश चुरेंद्र जनपद सदस्य गुजरा ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के सब इंजीनियर से उक्त सड़क निर्माण कार्य के संबंध में पूछने पर सही जानकारी न देते हुए ऑफिस में लेने की व जो करना है कर लो का जवाब दिया।
एसनाथ अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग ने बताया कि उक्त सड़क उन्नयन कार्य में उक्त सड़क में अभी एलबीएम किया गया है। इसके बाद ओजीपीसी 20 एमएम किया जाएगा। इसके बाद 6 एमएम सिलकोट किया जाएगा। सड़क गुणवत्ता पूर्ण बनाने की बात कही।