फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Programs organized under Shakti Vandan Abhiyan in Korba

शक्ति वंदन अभियान: पीएम मोदी महिलाओं से करेंगे चर्चा, विविध कार्यक्रमों का होगा आयोजन

Sat, 10 Feb 2024 08:23 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 10 Feb 2024 08:23 PM IST
सार

कोरबा में शक्ति वंदन अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्रों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस क्रम में नारी शक्ति संवाद के तहत एनजीओ एवं आंगनबाड़ी की महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
Programs organized under Shakti Vandan Abhiyan in Korba
भारतीय जनता पार्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मातृ शक्ति का आशीर्वाद हमेशा से भाजपा को मिलता रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प को साकार करेंगे। शक्ति वंदन अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्रों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस क्रम में नारी शक्ति संवाद के तहत एनजीओ एवं आंगनबाड़ी की महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन


इस संबंध में जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में श्रम, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री लखनलाल देवांगन ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आगे कहा कि इस योजना के तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों में शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें एनजीओ व स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। जिले के समस्त मंडल में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से व्यक्तिगत संपर्क करते हुए पत्रक वितरण किया जाएगा। 
विज्ञापन


एनजीओ व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से एलईडी टीवी के जरिए 22 फरवरी को प्रधानमंत्री सीधा संवाद करेंगे। एनजीओ प्रमुखों का सम्मेलन भी किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। गांव व शहर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी ने शक्ति वंदन अभियान के तहत देशभर में 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को विकसित भारत के संकल्प से जोडऩे का लक्ष्य रखा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के उस वर्ग तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है, जो सामाजिक कार्यों से जुड़कर लोगों की सहायता कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत एक करोड़ स्व-सहायता समूहों और एनजीओ से संपर्क कर 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को जोड़ा जाएगा। इसके तहत छत्तीसगढ़ में साढ़े तीन लाख से अधिक समूहों के जरिये 8 लाख महिलाओं को जोडऩे का लक्ष्य रखा गया है। 


योजना के तहत प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 10 और 11 फरवरी को विधानसभा स्तर पर शक्ति वंदन सम्मान समारोह का आयोजन होगा। वहीं, 12 से 20 फरवरी तक ग्राम स्तर पर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। पत्रवार्ता के दौरान प्रमुख रूप से जिला भाजपाध्यक्ष डॉ.राजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, हितानंद अग्रवाल, प्रफुल्ल तिवारी, डॉ.आलोक सिंह, टिकेश्वर राठिया, संतोष देवांगन, बैशाली रत्नपारखी, मनोज मिश्रा, पवन सिन्हा सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed