फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   programs organized in 27th NCC day celebration in rajnandgaon

Rajnandgaon: स्कूल मैदान बना 'वॉर जोन', गोलियों-बम के साथ एनसीसी कैडेट की दुश्मनों से छापामार लड़ाई

Sun, 27 Nov 2022 04:37 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 27 Nov 2022 04:37 PM IST
सार

एनसीसी दिवस समारोह पर कैडेट ने युद्धाभ्यास की शानदार प्रस्तुति दी। इसमें शहर के दिग्विजय महाविद्यालय, शासकीय कमला देवी राठी महिला महाविद्यालय, स्टेट स्कूल, सर्वेश्वर दास स्कूल सहित अन्य स्कूल-कॉलेज के एनसीसी कैडेट शामिल हुए। इस दौरान हुई प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
 

विज्ञापन
programs organized in 27th NCC day celebration in rajnandgaon
एनसीसी दिवस पर कैडेट ने युद्ध की प्रस्तुति दी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव स्थित स्टेट हाईस्कूल का मैदान रविवार को 'वॉर जोन' में बदल गया था। यहां गोलियां और बम बरसाए जा रहे थे। बचने के लिए कभी पेड़ों की आड़ ली जाती तो कभी जमीन पर लेट जाते। इस दौरान कुछ लोगों को बंदूक में लगे चाकुओं से भी मार दिया गया। छापामार इस लड़ाई में कुछ लोग घायल भी हुए, जिन्हें उनके साथी दुश्मनों से बचाकर निकाल लाए और आखिरी में जीत मिली। यह सब एनसीसी के कैडेट थे, जो दो देशों के बीच होने वाली लड़ाई का प्रदर्शन कर रहे थे। 

विज्ञापन


विज्ञापन




दरअसल, 27वें एनसीसी दिवस समारोह पर कैडेट ने दुश्मनों से युद्ध की शानदार प्रस्तुति दी। जवानों की तरह यूनिफार्म पहने कैडेट उनकी तरह ही लड़ाई का प्रदर्शन कर रहे थे। कभी बचने का प्रयास करते तो कभी लेटकर गोलियां चलाते। इस दौरान तोप से भी गोले दागे गए और विस्फोट किया गया। भारत माता की जय और हर-हर महादेव के नारों के साथ जवान अपने दुश्मनों से टक्कर ले रहे थे। कुछ घंटे चली इस लड़ाई के बाद कई दुश्मन मारे गए तो कई ने हथियार डाल दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि 38 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल रोहित कुमार कौशिक, एनसीसी के अफसर, गणमान्य नागरिक सहित कई लोग मौजूद रहे। इससे पहले ध्वजारोहण किया गया और कैडेट ने परेड कर सलामी दी। कमान अधिकारी ने परेड का निरीक्षण किया। वहीं एनसीसी शपथ ग्रहण हुआ तो राष्ट्रपति का संदेश पढ़कर भी सुनाया गया। इस दौरान हुई प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed