फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Probationary officers of the Indian Police Service met Governor Ramen Deka in Chhattisgarh

Chhattisgarh News: राज्यपाल रमेन डेका से भारतीय पुलिस सेवा के परीवीक्षाधीन अधिकारियों ने की भेंट

Mon, 01 Dec 2025 06:51 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Mon, 01 Dec 2025 06:51 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि पुलिस को आम नागरिकों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए और शिकायत लेकर थाने आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ संवेदनशील व्यवहार करना चाहिए।

विज्ञापन
Probationary officers of the Indian Police Service met Governor Ramen Deka in Chhattisgarh
राज्यपाल रमेन डेका से भारतीय पुलिस सेवा के परीवीक्षाधीन अधिकारियों ने की भेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि पुलिस को आम नागरिकों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए और शिकायत लेकर थाने आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ संवेदनशील व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि नागरिकों के साथ हुए उसके व्यवहार से बनती है, इसलिए पीड़ितों की सहायता के लिए तत्परता और सहानुभूति पुलिस कार्यप्रणाली का मूल होना चाहिए।
विज्ञापन


राज्यपाल ने यह बातें आज राजभवन में उनसे भेंट करने पहुंचे भारतीय पुलिस सेवा के परीवीक्षाधीन अधिकारियों से चर्चा के दौरान कहीं। उन्होंने अधिकारियों को प्रशिक्षण के दौरान मिली सीख को व्यवहार में लागू करने पर जोर दिया और कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में विश्वास और सुरक्षा का वातावरण तैयार करना भी उतना ही आवश्यक है।
विज्ञापन


इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंद्रखुरी रायपुर के निदेशक अजय कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज शुक्ला उपस्थित थे। राज्यपाल से मिलने पहुंचे परीवीक्षाधीन आईपीएस अधिकारियों में आदित्य कुमार, अंशिका जैन, बनसोडे प्रतीक दादासाहेब और साकोरे मानसी नानाभाऊ शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed