{"_id":"663330509174cc5429036fed","slug":"priyanka-gandhi-chhattisgarh-visit-today-election-meeting-in-chirmiri-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा आज: चिरमिरी में लेंगी चुनावी सभा, ज्योत्सना महंत के पक्ष में करेंगी प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा आज: चिरमिरी में लेंगी चुनावी सभा, ज्योत्सना महंत के पक्ष में करेंगी प्रचार
Thu, 02 May 2024 11:49 AM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 02 May 2024 11:49 AM IST
सार
Priyanka Gandhi chhattisgarh visit: छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण में 7 मई को 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। इस क्रम में बीजेपी और कांग्रेस नेताओं का लगातार दौरा हो रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Priyanka Gandhi chhattisgarh visit: छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण में 7 मई को 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। इस क्रम में बीजेपी और कांग्रेस नेताओं का लगातार दौरा हो रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगी। वो
विज्ञापन
कोरबा लोकसभा क्षेत्र के चिरमिरी में चुनावी सभा लेंगी। यहां के डोमनहिल स्थित फुटबॉल ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगी। कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत के पक्ष में प्रचार करेंगी।
विज्ञापन
ये है प्रियंका गांधी का शेड्यूल
मिली जानकारी के मुताबिक, प्रियंका गांधी करीब सुबह 11:45 बजे बिलासपुर स्थित बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट में पहुंचेंगी। फिर यहां से कोरबा के लिए रवाना होंगी। दोपहर 12:30 बजे कोरबा पहुंचेंगी। दोपहर 12.30 से 1.30 बजे तक चिरमिरी में सभा को संबोधित करेंगी। 1.35 पर कोरबा के लिए रवाना होंगी। दोपहर 2 बजे बिलासपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी, वहां से मध्य प्रदेश के ग्वालियर के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन
कांकेर और राजनांदगांव में ली थीं सभा
इससे पहले प्रियंका गांधी ने कांकेर और राजनांदगांव में दूसरे चरण के प्रचार के लिए चुनाव प्रचार प्रसार किया था। राजनांदगांव जिले के ग्राम मोहड़ और बालोद जिले के हथौद में चुनावी सभाएं ली थीं। इस दौरान वो आक्रामक तेवर में दिखी थीं। बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि पीए मोदी और बीजेपी नेता रोजगार और महंगाई पर बात नहीं करते। 1200 रुपये में गैस सिलेंडर खरीदवाया गया। चुनाव आते देख 2 महीने पहले 400 कर दिया गया। बीजेपी राज में नाटक और नौटंकी की राजनीति चल रही है।
उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री मंच पर आते हैं, लेकिन जनता के बीच गांव में नहीं जाते। उनके घरों में नहीं जाते। महंगाई में जनता कैसे जी रही है। इंदिरा जैसी बड़ी नेता आपके घरों में गई थीं। मैं भी छोटे-छोटे गांव में जाती हूं, उत्तर प्रदेश के कोने-कोने में गई। भाजपा नेता कहते हैं कि पीएम मोदी से बड़ा इस दुनिया में कोई नेता नहीं है। वह एक चुटकी में दुनिया का कोई भी जंग बंद करवा सकते हैं, तो अपने देश में महंगाई कम क्यों नहीं की? बेरोजगारी खत्म क्यों नहीं की? महिलाओं की मदद क्यों नहीं की? हाथरस, उन्नाव और मणिपुर को देखिए , वहां क्या हुआ। महिलाओं के साथ पूरे देश के सामने उसके साथ अत्याचार हुआ। इस मामले में मोदी ने अपना मुंह क्यों फेर लिया?