{"_id":"64da0df04c0aac056d0bd257","slug":"preparations-for-independence-day-celebrations-complete-in-janjgir-champa-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Independence Day 2023: जांजगीर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी, कलेक्टर व एसपी ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Independence Day 2023: जांजगीर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी, कलेक्टर व एसपी ने किया निरीक्षण
Mon, 14 Aug 2023 04:50 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 14 Aug 2023 04:50 PM IST
सार
जांजगीर चांपा में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी हो गई है। जिला स्तरीय समारोह के अंतिम रिहर्सल का कलेक्टर व एसपी ने निरीक्षण किया है। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी है।
विज्ञापन
रिहर्सल करते हुए बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जांजगीर चांपा जिला मुख्यालय के हाई स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले 77वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी कर ली गई है। 15 अगस्त को गरिमामय वातावरण में तिरंगा फहराया जाएगा, जिसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी की है। कलेक्टर व एसपी ने पूर्ण अभ्यास का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार,15 अगस्त 2023 को पूरा देश 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मानने जा रहा है। इस कड़ी में जिला जांजगीर चांपा के हाई स्कूल मैदान में गरिमामय वातावरण में झंडा फहराया जाएगा और परेड को सलामी दी जायेगी। स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिसका अभ्यास किया गया है।
विज्ञापन
कलेक्टर रिचा प्रकाश चौधरी और एसपी विजय अग्रवाल ने हाई स्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह का निरीक्षण किया। इस दौरान पूर्ण अभ्यास में मुख्य अतिथि के रूप में अपर कलेक्टर एसपी वैद्य ने भूमिका निभाई और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी। पूर्णा अभ्यास के दौरान 15 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम का मिनट दो मिनट अभ्यास किया गया।
विज्ञापन
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह प्रातः 8:45 मिनट पर मुख्यालय के हाई स्कूल मैदान में आयोजित होगा, जहां प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास श्रम विभाग के मंत्री डॉ. शिवकुमार डेहरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और ध्वारोहण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा जनता के नाम प्रेषित संदेशों का वाचन करेंगे और उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र का वितरण किया जाएगा।