{"_id":"66bf738afee02778f70795fc","slug":"preparation-for-road-blockade-on-18th-august-regarding-dilapidated-roads-in-kondagaon-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: केशकाल की जर्जर सड़कों पर जनता का आक्रोश, 18 अगस्त को चक्काजाम की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: केशकाल की जर्जर सड़कों पर जनता का आक्रोश, 18 अगस्त को चक्काजाम की तैयारी
Fri, 16 Aug 2024 09:13 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 16 Aug 2024 09:13 PM IST
सार
कोंडागांव जिले में केशकाल शहर की खस्ताहाल सड़कों से नाराज जनता का गुस्सा चरम पर है। जर्जर सड़कों के खिलाफ 18 अगस्त को चक्काजाम की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केशकाल शहर की खस्ताहाल सड़कों से नाराज जनता का गुस्सा चरम पर है। जर्जर सड़कों के खिलाफ 18 अगस्त को एनएच-30 पर स्थित विश्रामपुरी चौक में चक्काजाम की तैयारी हो रही है। इस प्रदर्शन से संबंधित पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे जनाक्रोश की व्यापकता स्पष्ट हो रही है।
विज्ञापन
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने इस मुद्दे पर संज्ञान लिया और नगरवासियों के साथ बैठक की। बैठक में एसडीएम ने एनएच विभाग के एसडीओ को जमकर फटकार लगाई। हालांकि, चक्काजाम को रोकने के लिए हुई इस बैठक में कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकल सका। इससे नागरिकों में निराशा और नाराजगी बढ़ गई है।
विज्ञापन