फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   pregnant woman caught thief who entered house in korba

Korba: बच्चे को पिस्टल दिखा गर्भवती के पेट में मारी लात, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, चोर से भिड़कर पकड़वाया

Thu, 20 Oct 2022 01:23 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 20 Oct 2022 01:23 PM IST
सार

बहू भूमिका ने बताया कि चोर ने आते ही बच्चे की कनपटी पर पिस्टल रख दी और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। मैंने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर चोर ने मेरे पेट में जोर से लात-घूंसे मारे। इससे दर्द से मैं चिल्लाने लगी और बेड पर गिर पड़ी। 

विज्ञापन
pregnant woman caught thief who entered house in korba
भूमिका साहू की हिम्मत से चोर पकड़ा गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में गर्भवती महिला और बुजुर्ग ससुर की हिम्मत ने घर में घुसे नकाबपोश चोर को पकड़वा दिया। आरोपी चोर ने बच्चे की कनपटी पर पिस्टल रखी, गर्भवती महिला के पेट में लात मारी और बुजुर्गों को दांत से काट लिया। इसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और चोर से भिड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। उसने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पिस्टल नकली निकली। मामला बालको थाना क्षेत्र के ग्राम रोकबहरी का है।
विज्ञापन



बहू ने अमर उजाला को बताई पूरी कहानी

जानकारी के मुताबिक, पुरुषोत्तम साहू किराना व्यापारी हैं। वह अपनी पत्नी सावित्री साहू, पिता भुवनेश्वर साहू, बहू भूमिका और 8 साल के पोते के साथ रहते हैं। उनका बेटा शिवानंद साहू सक्ती में रहता है और मेडिकल स्टोर का संचालन करता है। घटना 18 अक्तूबर की रात की है। परिवार के सभी लोग खाना खाकर सोने चले गए थे। इसी बीच रात करीब 2 बजे एक नकाबपोश चोर उनके घर में घुस आया। इसके बाद की कहानी बहू भूमिका ने अमर उजाला को बताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन



कूदने की आवाज सुनकर सीढ़ी के पास रखी दही-हांडी
'रात में किसी के कूदने की आवाज आई। इस पर अपनी सास को जगाया और फोन कर पति शिवानंद साहू को जानकारी दी। फिर राशन दुकान के फ्रीजर में रखी दही हांडी को लेकर ऊपर कमरे में जाने वाली सीढ़ी पर रख दिया। जिससे कोई नीचे उतरे तो फिसलन से गिर जाए। इसी बीच सास सावित्री साहू नीचे उतरीं तो देखा कि चोर सीढ़ी के नीचे बने बाथरूम में घुस गया था। जबकि सास परिवार के अन्य लोगों को जगाने चली गईं। तभी मौका पाकर चोर मेरे कमरे में घुस आया।' 
विज्ञापन



लात मारने से गिरी, पर हिम्मत नहीं हारी
'चोर ने आते ही बच्चे की कनपटी पर पिस्टल रख दी और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। इस पर मैंने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। यह देखकर चोर ने मेरे पेट में जोर से लात-घूंसे मारे। इससे दर्द से मैं चिल्लाने लगी और बेड पर गिर पड़ी। आवाज सुनकर मेरे सास-ससुर ऊपर आए। दादा ससुर ने चोर को पकड़ने का प्रयास किया तो पिस्टल से उनके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद मैंने हिम्मत की और सास-ससुर के साथ मिलकर चोर को पकड़ लिया।'



भूमिका ने बताया कि इस पर चोर ने सास-ससुर को दांत काटना शुरू कर दिया। फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और किसी तरह उसे पकड़े रहे। फिर हम चोर को नीचे लाए और बरामदे में बांध दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। बालको थाना प्रभारी मनीष नागर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचे। वहां से आरोपी चोर जामबहार, रुकबहरी निवासी 25 साल के सोमपाल केवट को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed