{"_id":"6ace0401fd60dc4fe500088b","slug":"poor-children-will-get-rs-1000-scholarship-per-month-apply-by-october-23-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: गरीब बच्चों को मिलेगी एक हजार महीना छात्रवृत्ति, 23 अक्तूबर तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: गरीब बच्चों को मिलेगी एक हजार महीना छात्रवृत्ति, 23 अक्तूबर तक करें आवेदन
Tue, 13 Oct 2026 03:44 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 13 Oct 2026 03:44 PM IST
सार
राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना 2026-27 के लिए आवेदन जारी हैं। आठवीं के पात्र विद्यार्थी 23 अक्टूबर तक निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। चयनित 2,246 विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक हर महीने ₹1,000 की छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्य के कमजोर आर्थिक वर्ग के आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया चल रही है। शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग की ओर से संचालित इस राष्ट्रीय योजना के माध्यम से चयनित मेधावी विद्यार्थियों को नौवीं से बारहवीं कक्षा तक प्रतिमाह एक हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
वर्ष 2026-27 के छात्रवृत्ति सत्र के लिए छत्तीसगढ़ राज्य को कुल दो 246 विद्यार्थियों का कोटा आवंटित किया गया है। योग्य एवं इच्छुक विद्यार्थी 23 अक्तूबर तक अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पूरी तरह निशुल्क आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदन के लिए पात्रता और शर्तें
इस छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए छत्तीसगढ़ के शासकीय, शासकीय अनुदान प्राप्त और स्थानीय निकायों द्वारा संचालित विद्यालयों में अध्ययनरत आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राएं पात्र हैं। योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को बिना किसी वित्तीय बाधा के अपनी आगे की स्कूली शिक्षा पूरी करने का अवसर प्रदान करना है। इसके लिए अभ्यर्थियों का अपनी पिछली सातवीं कक्षा में निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया गया है। सातवीं कक्षा में न्यूनतम अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थी ही इस छात्रवृत्ति परीक्षा में सम्मिलित होने के योग्य माने जाएंगे। राज्य के दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए भी यह योजना उच्च शिक्षा के रास्ते खोलने में बेहद मददगार साबित हो रही है।
विज्ञापन
परीक्षा का आयोजन और समय सारणी
राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना सत्र 2026-27 की चयन परीक्षा आगामी 12 दिसंबर को राज्यभर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को दो अलग-अलग प्रश्नपत्र हल करने होंगे। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता और उनके शैक्षणिक ज्ञान का निष्पक्ष आकलन किया जाएगा। इसके लिए कुल 180 अंक निर्धारित किए गए हैं। पहला प्रश्नपत्र बौद्धिक योग्यता परीक्षण का रहेगा, जिसमें मानसिक क्षमता की जांच करने वाले 90 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। यह प्रश्नपत्र 90 अंकों का होगा और इसके लिए सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक का समय तय किया गया है। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
विषयवार प्रश्नपत्र और चयन की प्रक्रिया
दूसरा प्रश्नपत्र शैक्षिक योग्यता परीक्षण का आयोजित किया जाएगा। इस प्रश्नपत्र में विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम से संबंधित गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों से जुड़े कुल 90 प्रश्न शामिल किए जाएंगे। यह खंड भी 90 अंकों का होगा, जिसकी परीक्षा दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे तक ली जाएगी। विद्यार्थियों को दोनों प्रश्नपत्रों में शामिल होने के लिए अलग-अलग निर्धारित समय पर परीक्षा कक्ष में उपस्थित होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे बौद्धिक योग्यता के साथ-साथ गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की गहराई से तैयारी करें, ताकि परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
2,246 पात्र विद्यार्थियों की चयन सूची बनेगी
परीक्षा में प्राप्त अंकों और लागू नियमों के आधार पर ही अंतिम रूप से 2,246 पात्र विद्यार्थियों की चयन सूची तैयार की जाएगी। इस योजना के तहत चयनित छात्र-छात्राओं को नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा में पढ़ाई के दौरान हर महीने 1,000 रुपये की राशि सीधे छात्रवृत्ति के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर बच्चों की स्कूली शिक्षा का वित्तीय बोझ काफी कम होगा। इसके साथ ही मेधावी छात्र पैसों के अभाव में बीच में पढ़ाई छोड़ने के बजाय अपनी शिक्षा निरंतर जारी रख सकेंगे। शिक्षा विभाग ने सभी पात्र विद्यार्थियों से अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन जमा करने तथा परीक्षा की तैयारी शुरू करने का आग्रह किया है।