{"_id":"67a9d40ef6d8de00df0f5b02","slug":"polling-team-leaves-for-polling-stations-in-korba-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव: कोरबा में केंद्रों के लिए मतदान दल रवाना, शांतिपूर्ण ढंग से वोटिंग के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव: कोरबा में केंद्रों के लिए मतदान दल रवाना, शांतिपूर्ण ढंग से वोटिंग के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
Mon, 10 Feb 2025 04:27 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 10 Feb 2025 04:27 PM IST
सार
कोरबा जिले में नगरीय चुनाव को लेकर मतदान दल को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया है। आईटी कॉलेज में सुबह से ही मतदान टीम और जिला प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है।
विज्ञापन
पोलिंग टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा जिले में 11 तारीख को महापौर, पार्षद, नगर निगम और नगर पालिका के लिए मतदान कराया जाना है। इसे लेकर कोरबा स्थित आईटी कॉलेज से मतदान दल को रवाना किया जा रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान पेटियों को मतदान केंद्र के लिए रवाना किया जा रहा है। आईटी कॉलेज में सुबह से ही मतदान टीम और जिला प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है।
विज्ञापन
कलेक्टर अजीत वसंत ने बताया कि आईटी कॉलेज से कोरबा नगर निगम, बाकी मोंगरा, दीपका इन नगरी निकायों के लिए मतदान दलों को डिस्पैच किया जा रहा है। इन नगरीय निकायों में महिलाओं के द्वारा मतदान कार्य संपन्न कराए जाएंगे। जिन महिलाओं का ड्यूटी लगी है, वह मतदान केंद्र के लिए रवाना हो रही हैं। मतदान केंद्र पर उनकी ड्यूटी लगी है। वह वहीं रात में रुकेंगी। सुबह निर्धारित समय पर मतदान शुरू होगा और शाम पांच बजे तक निर्धारित समय रखा गया है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से मतदान पूर्ण हो इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था मतदान केंद्रों पर की गई है। पुलिस की लगभग 33 पेट्रोलिंग पार्टी इसके अलावा थाना चौकी के भी पेट्रोलिंग पार्टी मतदान केंद्र के लिए रवाना की गई हैं। लगभग 1200 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। एसपी ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हो, इसके लिए वह सहयोग करें। किसी तरह की अशांति न फैलाएं और अधिक से अधिक लोग इस मतदान में हिस्सा लें।
विज्ञापन