फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Polling for 151 urban bodies started, elections and elaborate security arrangements have been made

छत्तीसगढ़: 151 नगर निकाय चुनाव के लिए हुआ 66 फीसदी मतदान

Sat, 21 Dec 2019 11:00 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 21 Dec 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Polling for 151 urban bodies started, elections and elaborate security arrangements have been made
नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गए हैं - फोटो : PTI

छत्तीसगढ़ में 151 नगर निकाय चुनावों के लिए शनिवार को 66.42 प्रतिशत मतदान हुआ है। हालांकि आंकड़ों में और बदलाव हो सकते हैं। चुनाव में 10,162 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। नतीजे 24 दिसंबर को आएंगे।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने यहां बताया कि छत्तीसगढ़ में 151 नगर निकायों में चुनाव के साथ दो नगर निकायों में उपचुनाव के लिए सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ था और मतदाताओं ने शाम पांच बजे तक मताधिकार का प्रयोग किया। तीन बजे तक 54.15 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था।
विज्ञापन


जिन नगर निकायों के लिए मतदान हुआ उनमें 10 नगर निगम, 38 नगर पालिका परिषद और 103 नगर पंचायत शामिल हैं। नगर निकाय चुनावों के लिए 10,162  उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण मतदान के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने चाक-चौबंद व्यवस्था की थी। उन्होंने बताया कि नगर निकायों में मतपत्रों और मतपेटियों से होने वाले मतदान के लिए कुल पांच हजार 427 मतदान केंद्र बनाए गए। इन मतदान केंद्रों में कुल 40 लाख से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 20 लाख चार हजार 607 और महिला मतदाताओं की संख्या 20 लाख 303 है। तृतीय लिंग के मतदाताओं की संख्या 443 है।

अधिकारियों ने बताया कि 151 नगर निकायों में दो हजार 840 वार्ड पार्षद और उपचुनाव वाले दो नगर निकायों में तीन पार्षद चुने जाएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed