फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Policeman injured while trying to deactivate IED in Bijapur

Bijapur: बीजापुर में आईईडी निष्क्रिय करने की कोशिश में पुलिसकर्मी घायल, एक महीने में ऐसी तीसरी घटना

Thu, 20 Apr 2023 11:32 AM IST
Digvijay Singh पीटीआई,छत्तीसगढ़
पीटीआई,छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 20 Apr 2023 11:32 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि गश्त के दौरान टीम को माओवादियों द्वारा लगाए गए एक आईईडी का पता चला। जब आईईडी को निष्क्रिय किया जा रहा था तो उसमें विस्फोट हो गया। जिससे जवान सीताराम कुडियाम घायल हो गया।

विज्ञापन
Policeman injured while trying to deactivate IED in Bijapur
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बृहस्पतिवार को माओवादियों द्वारा लगाए गए संदिग्ध आईईडी में विस्फोट होने से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पिछले 22 दिनों में बीजापुर जिले में इस तरह की यह तीसरी घटना है। एक अधिकारी ने बताया कि ताजा घटना नेलासनर पुलिस थाना क्षेत्र के बंगापाल गांव के पास उस समय हुई जब पुलिस की एक टीम इलाके में दबिश देने के लिए अभियान चला रही थी। उन्होंने बताया कि गश्त के दौरान टीम को बंगापाल से तीन किलोमीटर आगे माओवादियों द्वारा लगाए गए एक आईईडी का पता चला। जब आईईडी को निष्क्रिय किया जा रहा था तो उसमें विस्फोट हो गया। जिससे जवान सीताराम कुडियाम घायल हो गया।

विज्ञापन


घायल जवान को एक स्थानीय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया और प्रारंभिक उपचार के बाद, उसे आगे की दवा के लिए दंतेवाड़ा के जिला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। इससे पहले 17 अप्रैल को बड़े तुंगली गांव के पास इसी तरह की घटना में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान घायल हो गया था।  30 मार्च को बीजापुर जिले के नेलासनर इलाके में एक आईईडी को निष्क्रिय करने की कोशिश के दौरान सीआरपीएफ के बम निरोधक दस्ते के एक सदस्य को चोट लग गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed