{"_id":"66ab60957904a54950096584","slug":"police-seized-dj-setup-for-playing-dj-at-high-volume-in-raipur-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: तेज आवाज में डीजे बजाया तो खैर नहीं, पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जब्त की डीजे सेटअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: तेज आवाज में डीजे बजाया तो खैर नहीं, पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जब्त की डीजे सेटअप
Thu, 01 Aug 2024 03:47 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 01 Aug 2024 03:47 PM IST
सार
पुलिस मौके पर पहुंचकर रोड किनारे डीजे स्पीकर के माध्यम से साउंड बाक्स लगाकर तेज आवाज में गाना बज रहा था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने तेज आवाज में डीजे बजाने वाले को पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर में तेज आवाज में डीजे बजाना एक युवक को भारी पड़ गया। शहर के कालीबाड़ी चौक के पास अत्यधिक आवाज में साउंड सिस्टम बजाने की सूचना थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मिली। इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंचकर रोड किनारे डीजे स्पीकर के माध्यम से साउंड बाक्स लगाकर तेज आवाज में गाना बज रहा था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।
दरअसल, बिना किसी अनुमति के तय सीमा से अधिक तेज आवाज मे साउण्ड बाक्स बजा रहा था। आने जाने वाले और आस पास रहने वालों लोगों को व्यवधान पहुंचा रहा था। इस पर आम जनता परेशान होने की शिकायत पुलिस से की। शिकायत के बाद अनावेदक इंदर बघेल 45 साल निवासी गांधीनगर कालीबाड़ी के कब्जे से साउंड सिस्टम जब्त किया गया है। साथ ही उसके खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में इस्त.क्र.05/24 कोलाहल अधिनियम 1985 की धारा 3,5,15 पंजीबद्ध कर इस्तगासा माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया।