फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police recovered huge quantity of silver anklets in Korba

CG: कोरबा में भारी मात्रा में चांदी की पायल बरामद, कहीं चुनाव से तो नहीं है कनेक्शन, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 07 Oct 2023 08:59 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 07 Oct 2023 08:59 PM IST
सार

कोरबा जिले के दर्री में पुलिस ने अभियान के तहत एक वाहन की जांच की तो उसे  बड़ी मात्रा में चांदी की पायल मिलीं। अनुमान लगाया जा रहा है कि ये सामान चुनाव से भी जुड़ा हो सकता है। 

विज्ञापन
Police recovered huge quantity of silver anklets in Korba
चांदी की पायल बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत जोरों पर है। नेता अपने स्तर पर वोट साधने की कोशिश में जुटे हुए हैं। वोट के लिए वोटरों को लुभाने की भी कोशिश की जाएगी। शनिवार को कोरबा जिले में बड़ी मात्रा में चांदी की पायल मिली हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि पायलों का कोई चुनावी कनेक्शन है। 

विज्ञापन


दरअसल,  कोरबा जिले के दर्री में पुलिस ने अभियान के तहत एक वाहन की जांच की तो उसे  बड़ी मात्रा में चांदी की पायल मिलीं। इनके बिल मांगे गए हैं,. ताकि वैधता की पुष्टि हो सके। साथ ही अनुमान लगाया जा रहा है कि ये सामान चुनाव से भी जुड़ा हो सकता है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के आचार संहिता की घोषणा से पहले पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चला रखा है। इसमें संदिग्धों के साथ-साथ वाहनों की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


दर्री थाना प्रभारी चमन लाल सिंह ने बताया शाम 5:00 बजे लगभग गोपालपुर मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग चल रही थी। इस दौरान वाहनों की लंबी कथा लगी हुई थी। मुखबिर से सूचना मिली कि किसी बाइक सवार ने ॉपोटली में कुछ सामान सड़क के किनारे नाले में फेंका है। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पोटली को देखा तो उसमें चांदी की पायल थी, जिसकी कीमत लगभग चार लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed