फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police raid on three junkyards in Sakti district

Sakti: तीन कबाड़ियों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमार कार्रवाई, भारी मात्रा में कबाड़ और दो ट्रक बरामद

Sat, 23 Mar 2024 02:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 23 Mar 2024 02:13 PM IST
सार

सक्ती जिले मे भाजपा सरकार के आने और नव पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के पदभार ग्रहण करने के बाद से पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। सक्ती पुलिस ने शुक्रवार को तीन कबाड़ियों के यहां एक साथ छापेमारी की कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Police raid on three junkyards in Sakti district
कबाड़ कि दुकानों पर पुलिस की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सक्ती जिले मे भाजपा सरकार के आने और नव पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के पदभार ग्रहण करने के बाद से पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। सक्ती पुलिस ने शुक्रवार को तीन कबाड़ियों के यहां एक साथ छापेमारी की कार्रवाई की है। छापामार कार्रवाई में पुलिस को तीनों कबाड़ियों के गोदाम से भारी मात्रा में कबाड़ मिला। स्क्रैप से संबंधित बिल मांगने पर गोदाम मालिक कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए। जिसके बाद पुलिस ने भारी मात्रा मे स्क्रैप को जप्त कर लिया। साथ ही दो ट्रक और गैस कटर मशीन भी जप्त किया है। कबाड़ियों पर कई साल बाद ऐसी कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक सक्ती पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि नगर में कबाड़ के समान के बड़े स्क्रैप यार्डों की आड़ में चोरी के अवैध सामान को खपाया जा रहा है। गाडियों को अवैध रूप से काट कर स्क्रैप में बेंचा जा रहा है। जिसपर सक्ती थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने एसडीओपी मनीष कंवर के मार्गदर्शन मे तीन अलग अलग टीम बनाकर नगर के अलग अलग जगहों पर संचालित स्क्रैप यार्ड पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने वार्ड नंबर पांच में महमूद खान की कबाड़ दुकान में दबिश दी, जहां गौदाम में पुलिस को भारी मात्रा में कबाड़ मिला। साथ ही गैस कटर मशीन और सिलेंडर भी रखा मिला।

विज्ञापन

 

 

इसके अलावा राजापारा मे स्थित कल्लू कबाड़ी के यहां छापामार कार्रवाई की जहां भारी मात्रा में कबाड़ और कबाड़ से भरे दो ट्रक मिले। पुलिस ने कबाड़ से भरे दो ट्रकों को जब्त कर लिया। नगर के समीप ग्राम बगबुढ़वा मे स्थित गिधेश्वर गबेल के ठिकाने पर भी पुलिस ने दबिश दी, जहां पुलिस को संदिग्ध रूप से लोहे के कबाड़ मिले। जिसे टीम ने जब्त कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


सक्ती थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी नगर मे स्क्रैप यार्ड के आड़ मे चोरी के माल को काटकर खपाया जा रहा है। जिसपर उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन मे पुलिस ने तीन कबाड़ियों के यहां छापामार कार्यवाही की। जिसमे पुलिस को भारी मात्रा में संदिग्ध समान जैसे घरों के कूलर, टीन की शीट्स, लोहे की चादरें, लोहे का सामान, चैनल गेट, आलमीरा और दो ट्रकों में भरा कई टन संदिग्ध सामान और कटर सामान भी बरामद हुआ है। जिसके संबंध में यार्ड के संचालक, कल्लू मनिहार, मेहमूद खान और गिधेश्वर गबेल ने मौके पर कोई दस्तावेज पेश नहीं किया। जिसके बाद पुलिस ने संदिग्ध सामानो और ट्रकों को जब्त करके अग्रिम कारवाई की। पुलिस ने बताया की जब्त किए गए कबाड़ की कीमत लाखों में हैं।


कई साल बाद हुई कार्रवाई 

सक्ती में दो बड़े कबाड़ कारोबारी तेजी से फल फूल रहे हैं। यहां सूई से लेकर जहाज तक का सौदा हो जाता है। ये कबाड़ी लंबे समय से अपना ये अवैध कारोबार नगर में संचालित कर रहे हैं। राजनीतिक संरक्षण के चलते इन पर सालों से पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी की बदौलत लंबे समय से यहां चोरी का माल आसानी से खपाया जाता रहा है। सरकारी कार्यालय के सामानों को कबाड़ बनाकर यहां ठिकाने लगाया जाता रहा है। छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही और सक्ती जिले में नई एसपी के आने के बाद अब काबड़ियों के ठिकानों पर पुलिस की रेड देखने को मिली है। जिससे अवैध कारोबार करने वालों मे एक बार फिर डर का माहौल देखने को मिल रहा है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed