फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   police make special team 'baz' to maintain law and order on holi in janjgir-champa

होली के हुड़दंगियों पर नजर रखेंगे 'बाज': पुलिस ने बनाई 10 स्पेशल टीमें, सीसीटीवी से होगी शहर की निगरानी

Tue, 07 Mar 2023 04:13 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 07 Mar 2023 04:13 PM IST
सार

एसपी विजय अग्रवाल ने होली पर्व को शांति तरीके से मनाने के लिए शराब या भांग का सेवन करके वाहन न चलाने, वाहन में निर्धारित क्षमता के अनुरूप ही सवारी करने, नाबालिगों को वाहन चलाने नहीं देने, होलिका दहन रोड पर नहीं करने, हानिकारक पदार्थों जैसे पेंट, कीचड़  का उपयोग न करने, मुखौटे व नकाब पहनकर होली न मनाने की अपील लोगों से की है। 

विज्ञापन
police make special team 'baz' to maintain law and order on holi in janjgir-champa
होली पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में पुलिस ने होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी पूरी कर ली है। होली के हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए 10 स्पेशल टीमें बनाई गई हैं। इन्हें बाज नाम दिया गया ह। इसके अलावा अलग-अलग इलाकों में चेक पोस्ट बनाए गए हैं और 29 पेट्रोलिंग टीमें भी निगरानी के लिए हैं। इसके अलावा पूरे शहर में सीसीटीवी लगाए गए हैं, जिससे हर किसी पर नजर रखी जा सके। एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि, पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय की गई है। 

विज्ञापन




दरअसल, मंगलवार यानी 7 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। इसके बाद आठ मार्च को होली खेली जाएगी। इस दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए पुलिस अधिकारियों और जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। उसके साथ ही त्यौहार के दौरान असमाजिक तत्वों पर विशेष निगाह और उन पर नियंत्रण रखने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया है। यह टीम जिले के अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहेगी। इसमें जांजगीर, चांपा व अकलतरा में दो-दो और शिवरीनारायण, बलौदा, पामगढ़ व मुलमुला में एक-एक टीम तैनात रहेगी। 
विज्ञापन


होली पर 340 जवानों की ड्यूटी लगाई गई
त्यौहार के दौरान शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए अनिल सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर को संपूर्ण व्यवस्था प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही उनके साथ ड्यूटी में छह उप पुलिस अधीक्षक, एक रक्षित निरीक्षक, आठ निरीक्षक, 12 उप निरीक्षक, 39 सहायक उप निरीक्षक, 57 प्रधान आरक्षक और 201 आरक्षक व महिला आरक्षकों सहित 340 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




56 फिक्स चेक प्वाइंट बनाए गए
जिले के थाना व चौकी क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों को फिक्स प्वाइंट के रूप में चिन्हांकित किया गया है। जिसमें जांजगीर में 14, नैला में तीन, चांपा में 10, बलौदा में पांच, अकलतरा में पांच, शिवरीनारायण में चार, मुलमुला में दो, पामगढ़ में दो, नवागढ़ में तीन, बिर्रा में तीन, बम्हनीडीह में दो, सारागांव में दो और पंतोरा में एक कुल 56 फिक्स प्वाइंट बनाए गए हैं। इन पर जवानों को तैनात किया गया है। 


29 पेट्रोलिंग टीम करेगी निगरानी
पेट्रोलिंग के लिए जांजगीर में चार, नैला में दो, चांपा में तीन, अकलतरा में तीन, मुलमुला में दो, बलौदा में तीन, पामगढ़ में दो, शिवरीनारायण में  दो, नवागढ़ में दो, बम्हनीडीह में एक, बिर्रा में एक, सारागांव में एक और पंतोरा में एक कुल 29 पेट्रोलिंग पार्टी बनाई गई है। जो क्षेत्र में निर्धारित बीट के अनुरूप सघन रूप से पेट्रोलिंग करेगें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed