{"_id":"6a86d65f2157c7bb6c0bc470","slug":"a-bet-to-swim-in-raipur-s-blue-waters-proved-costly-a-24-year-old-man-drowned-in-the-deep-waters-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर के ब्लू वाटर में तैरने की शर्त पड़ी भारी: 24 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूबा; SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर के ब्लू वाटर में तैरने की शर्त पड़ी भारी: 24 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूबा; SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
Thu, 20 Aug 2026 03:56 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 20 Aug 2026 03:56 PM IST
सार
माना थाना क्षेत्र के नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर में बुधवार शाम दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे एक युवक के लिए तैरने की शर्त जानलेवा साबित हो गई। पानी में तैरकर दूसरी ओर जाने की कोशिश के दौरान 24 वर्षीय आदिल खान गहरे पानी में डूब गया।
विज्ञापन
ब्लू वाटर में 24 वर्षीय युवक के गहरे पानी में डूबने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र के नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर में बुधवार शाम दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे एक युवक के लिए तैरने की शर्त जानलेवा साबित हो गई। पानी में तैरकर दूसरी ओर जाने की कोशिश के दौरान 24 वर्षीय आदिल खान गहरे पानी में डूब गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक को पानी में तैरते हुए देखा जा सकता है। गुरुवार सुबह से SDRF की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, मौदहापारा निवासी आदिल खान, पिता नासिर खान, बुधवार शाम तीन दोस्तों के साथ नकटी गांव के ब्लू वाटर पहुंचा था। इसी दौरान दोस्तों के बीच पानी में तैरकर एक छोर से दूसरे छोर तक जाने को लेकर शर्त लग गई।
बताया जा रहा है कि आदिल और उसका दोस्त तौफीक पानी में उतर गए। दोनों कुछ दूर तक तैरते हुए आगे बढ़े, लेकिन तालाब के बीच पहुंचने के बाद आदिल अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। वहीं तौफीक किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया।
विज्ञापन
वीडियो में कैद हुआ हादसा
घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें आदिल और तौफीक को पानी में तैरते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में तालाब के बीच पहुंचने के बाद आदिल पानी में दिखाई देना बंद हो जाता है।
रात में रोका गया रेस्क्यू ऑपरेशन
युवक के डूबने की सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF टीम को जानकारी दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन ब्लू वाटर की गहराई और रात का अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। गुरुवार सुबह SDRF ने दोबारा तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस और रेस्क्यू टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद युवक के दोस्तों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।