फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police killed a Naxalite carrying reward of Rs 5 lakh in an encounter in Sukma

CG: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, पांच लाख का इनामी नक्सली ढेर

Sat, 14 Sep 2024 08:40 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 14 Sep 2024 08:40 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सली को ढेर कर दिया। पुलिस ने भारी मात्रा हथियार बरामद किए हैं।
 

विज्ञापन
Police killed a Naxalite carrying reward of Rs 5 lakh in an encounter in Sukma
मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिंतागुफाथाना क्षेत्र के ग्राम तुमालपाड के जंगल में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने एक पांच लाख के इनामी नक्सली को ढेर कर दिया। जवानों ने बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की है। सुरक्षाबल के जवान थाना चिंतागुफा क्षेत्र  कैंप करीगुड़म से नक्सलियों के कोंटा एरिया कमेटी एवं पीएलजीएल बटालियन सदस्यों के उपस्थिति की आसूचना पर नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना हुए थे।

विज्ञापन



विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव ने बताया कि जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिला सुकमा थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत छोटेकेड़वाल, बड़ेकेड़वाल, सिंघनमड़गू, तुमालपाड़ व आस-पास क्षेत्र में कोंटा एरिया कमेटी एवं पीएलजीएल बटालियन के नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत कैंप करीगुड़म से सउनि. नंदा मरकाम, प्रधान आरक्षक रमेश कुंजाम, उमेश कुंजाम, विनय दुधी के हमराह जिला बल, डीआरजी एवं बस्तर फाईटर की संयुक्त पार्टी सूचना स्थल नक्सली गस्त सर्चिंग हेतु रवाना हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के दौरान तुमालपाड़ के जंगल-पहाड़ को सर्च करते हुए आगे बढ़ रहे थे कि पूर्व से घात लगाकर बैठे नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को जान से मारने व हथियार लूटने के नीयत से अंधाधुंध फायरिंग करने लगे सुरक्षाबलों द्वारा भी यथा-स्थान पोजिशन लेकर आत्मरक्षार्थ में जवाबी कार्रवाई मे फायरिंग की गई। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई से सुरक्षाबलों के बढ़ते दबाव व नक्सली अपने आपको घिरता हुआ देखकर जंगल-पहाड़ी का आड़ लेकर भाग खड़े हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed