फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police got success three accused arrested with 30 diamonds in Gariaband

Gariaband: पुलिस को मिली सफलता, 30 हीरों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, हीरा बेचने की फिराक में घूम रहे थे आरोपी

Sat, 06 Jul 2024 03:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद
अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 06 Jul 2024 03:02 PM IST
सार

गरियाबंद में तीन संदिग्ध व्यक्ति दो अलग-अलग मोटरसाइकिल में अपने पास बहुमूल्य हीरा रखकर ग्राम पटपरपाली से चरौदा की ओर निकले थे। मुखबिर की सूचना पर  अवैध रूप से परिवहन की जानकारी मिलने पर स्टाफ के साथ  घटना स्थल रवाना हुआ।

विज्ञापन
Police got success three accused arrested with 30 diamonds in Gariaband
30 हीरों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गरियाबंद में तीन संदिग्ध व्यक्ति दो अलग-अलग मोटरसाइकिल में अपने पास बहुमूल्य हीरा रखकर ग्राम पटपरपाली से चरौदा की ओर निकले थे। मुखबिर की सूचना पर  अवैध रूप से परिवहन की जानकारी मिलने पर स्टाफ के साथ  घटना स्थल रवाना हुआ। जो ग्राम कंदागड़ी मोड़ पहुंच कर नाकाबंदी किया गया, कुछ देर के बाद मोटर साइकिल टीवीएस एवं मोटर साइकिल डीलक्स दो अलग- अलग मोटर साइकिल में तीन व्यक्ति आ रहे थे जिन्हे पुलिस द्वारा रोककर पूछताछ करते हुए तीनों संदेही आरोपी का तलाशी लेने पर संदेही चंद्रशेखर ठाकुर के कब्जे से 30 नग छोटे-बड़े चमकीले बहुमूल्य खनिज पदार्थ हीरा मिला। जिसे समक्ष गवाहन की उपस्थित में कब्जा पुलिस लिया गया।

विज्ञापन

  
आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर  21(4) माइनिंग एक्ट का पाए जाने से थाना छुरा में आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत  में जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी छुरा उप निरीक्षक दिलीप मेश्राम, जयप्रकाश मिश्रा,गिरधारी लाल ध्रुव, कृष्ण यादव, लैनदास रत्नाकर, अखिलेश वैष्णव राजकुमार मरकाम के साथ साइबर टीम से ASI मनीष वर्मा, अंगद राव,सतीश गिरी, देवेंद्र सोनवानी, गंगाधर सिन्हा, कृतेश प्रजापति का भूमिका सराहनी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed