{"_id":"65b689c23f052aef7a0f75f9","slug":"police-detained-suspended-principal-in-bilaspur-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: निलंबित प्रिंसिपल को पुलिस ने हिरासत में लिया, बच्चों को दिला रहा था देवी-देवताओं न मानने की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: निलंबित प्रिंसिपल को पुलिस ने हिरासत में लिया, बच्चों को दिला रहा था देवी-देवताओं न मानने की शपथ
Sun, 28 Jan 2024 10:39 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 28 Jan 2024 10:39 PM IST
सार
बिलासपुर जिले में बच्चों को हिंदू देवी-देवताओं को न मानने और न ही पूजा करने की प्रतिज्ञा दिलाने वाले प्रधानाध्यापक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
थाने में शिकायत दर्ज कराई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिल्हा विकास खंड स्थित भरारी प्राथमिक स्कूल में पदस्थ निलंबित प्रधानाध्यापक के खिलाफ शिकायत के बाद अब मुकदमा किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने निलंबित प्रधानाध्यापक का पहले तो पुतला दहन किया, फिर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले को गंभीरता को देखते हुए रतनपुर थाना पुलिस ने धारा 153ए, 295ए के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
बता दें कि बीते 22 जनवरी को मोहतराई गांव में शासकीय प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक रतनलाल सरोवर बच्चों को हिंदू देवी-देवताओं को न मानने और न ही पूजा करने की प्रतिज्ञा दिला रहे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो जिला शिक्षा अधिकारी के संज्ञान में आने के बाद प्रधानाध्यापक को निलंबित किया गया था।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद समेत बजरंग दल ने थाने में शिकायत दर्ज की थी। रतनपुर थाना पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन