फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police crack down on DJs without permission in Raipur, vehicles seized

Raipur News: रायपुर में बिना परमिशन डीजे पर पुलिस की सख्ती, वाहन किया जब्त

Sat, 04 Apr 2026 12:24 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 04 Apr 2026 12:24 PM IST
सार

रायपुर में बिना वैध अनुमति डीजे संचालन करने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए डीजे वाहन और उपकरण जब्त कर लिए हैं। यह कार्रवाई पश्चिम ज़ोन के कबीर नगर थाना क्षेत्र में की गई, जहां नियमों का उल्लंघन सामने आया।
 

विज्ञापन
Police crack down on DJs without permission in Raipur, vehicles seized
पुलिस ने डीजे वाहन किया जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर में बिना वैध अनुमति डीजे संचालन करने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए डीजे वाहन और उपकरण जब्त कर लिए हैं। यह कार्रवाई पश्चिम ज़ोन के कबीर नगर थाना क्षेत्र में की गई, जहां नियमों का उल्लंघन सामने आया।
विज्ञापन


पुलिस जांच में पाया गया कि दो संचालकों द्वारा बिना अनुमति डीजे चलाया जा रहा था, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने कोलाहल अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इससे पहले पुलिस द्वारा डीजे संचालकों, साउंड सिस्टम और टेंट व्यवसायियों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि बिना अनुमति किसी भी तरह का डीजे संचालन नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी किए जाने पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने साफ किया है कि सार्वजनिक शांति भंग करने वाले ऐसे मामलों में आगे भी सख्ती जारी रहेगी और नियम तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed