फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police caught betting, two youths behind bars in Khamtarai, cash and slips seized

Raipur News: सट्टा खेलते ही चढ़े पुलिस के हत्थे, खमतराई में दो युवक सलाखों के पीछे, नकदी और पर्ची जब्त

Sun, 12 Oct 2025 05:59 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 12 Oct 2025 05:59 PM IST
सार

राजधानी रायपुर पुलिस ने सट्टा-पट्टी पर नकेल कसते हुए खमतराई क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से सट्टा पर्ची और नगद रकम कुल 1490 रुपए बरामद किए गए हैं। दोनों के खिलाफ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है।
 

विज्ञापन
Police caught betting, two youths behind bars in Khamtarai, cash and slips seized
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर पुलिस ने सट्टा-पट्टी पर नकेल कसते हुए खमतराई क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से सट्टा पर्ची और नगद रकम कुल 1490 रुपए बरामद किए गए हैं। दोनों के खिलाफ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि शिवानंद नगर खमतराई इलाके में कुछ लोग सट्टा-पट्टी के जरिए जुआ खेला रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर खमतराई पुलिस टीम ने रेड कार्यवाही की। पहली कार्रवाई में शिवानंद नगर तिराहा से विकाश शर्मा उर्फ गोविंद (37 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से सट्टा पर्ची और 740 रुपए नगद बरामद हुए। दूसरी कार्रवाई में श्रीनगर रोड शिवानंद नगर से राकेश जंघेल (26 वर्ष) को पकड़ा गया। उसके पास से सट्टा पर्ची और 750 रुपए नगद जब्त हुए।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों के खिलाफ क्रमशः अपराध क्रमांक 1096/25 और 1097/25 धारा 06, छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जुआ और सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आईजी रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट व थाना पुलिस की संयुक्त टीमें मुखबिरों और पेट्रोलिंग के जरिए निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed