{"_id":"64fe9e965ab2ca5b8f04237d","slug":"police-arrested-youth-with-63-kg-silver-in-bilaspur-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: 63 किलो चांदी के साथ युवक गिरफ्तार, मथुरा से पहुंचा था बिलासपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: 63 किलो चांदी के साथ युवक गिरफ्तार, मथुरा से पहुंचा था बिलासपुर
Mon, 11 Sep 2023 10:30 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर(छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर(छत्तीसगढ़)
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 11 Sep 2023 10:30 AM IST
सार
पुलिस ने युवक से करीब 1781 जोड़ी पायल 149 चैन सहित कुल 63 किलो चांदी जब्त की है। वह मथुरा से चांदी के जेवर लेकर बिलासपुर पहुंचा था।
विज्ञापन
बिलासपुर सिटी कोतवाली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिलासपुर सिटी कोतवाली पुलिस ने एक युवक के पास से भारी मात्रा में चांदी के जेवर बरामद किए हैं। बरामद किए गए जेवर की कीमत करीब 44 लाख रुपये बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी उत्तम साहू ने बताया कि रविवार को सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोडपारा सीताराम मंदिर के पास एक व्यक्ति के पास भारी मात्रा में चांदी के गहने रखे हुए हैं। इस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक से करीब 1781 जोड़ी पायल 149 चैन सहित कुल 63 किलो चांदी जब्त की है।
विज्ञापन
जब्त किए गए गहनों की बाजार में कीमत करीब 44 लाख रुपये बतायी जा रही है। पूछताछ करने पर व्यक्ति ने बताया कि वह मथुरा से चांदी के जेवर लेकर बिलासपुर पहुंचा था। पुलिस ने उसे दस्तावेज की मांग की तो वह दस्तावेज जमा नहीं कर पाया। इस पर पुलिस ने चांदी के जेवर को जब्त किया है।
विज्ञापन