फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested wife accused of killing her husband in Raigarh

कातिल पत्नी: सोते समय पेट्रोल छिड़ककर पति को जिंदा जलाया, बोली- रोज-रोज की लड़ाई से हो गई थी तंग

Sat, 10 Feb 2024 08:43 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Sat, 10 Feb 2024 08:43 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक महिला ने अपने पति के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इससे पति की मौत हो गई। महिला का कहना है कि पति शराब का आदी था और आए दिन नशे में गाली-गलौज और मारपीट करता था।
 

विज्ञापन
Police arrested wife accused of killing her husband in Raigarh
आरोपी महिला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लैलूंगा थाना क्षेत्र में पत्नी ने पति के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति आए दिन नशे की हालत में गाली-गलौज और मारपीट करता था। महिला इससे परेशान थी और उसने सुनियोजित तरीके से सो रहे पति के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। पुलिस ने मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नौ फरवरी को लैलूंगा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े को इंदिरा नगर लैलूंगा के एक नये बन रहे मकान के अंदर एक व्यक्ति का शव जली हालत में पड़े होने की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान राजू रजक (45) पुत्र अशर्फी लाल रजक निवासी इंदिरा नगर रायगढ़ लैलूंगा के रूप में हुई थी। मृतक के छोटे भाई कैलाश रजक ने बताया कि करीब 15 साल पहले उसके भाई राजू रजक ने अनिमा एक्का से प्रेम विवाह किया था, जिनका करीब 14 साल का लड़का है। 
विज्ञापन


कैलाश रजक ने यह भी बताया कि उसका भाई राजू करीब पांच साल से ग्राम सरबकोम्बो में रहता था। 6 फरवरी को अपने परिवार के साथ इंदिरा नगर लैलूंगा इनके घर आया था। राजू शराब पीने का आदी था। 8 फरवरी को भी राजू शराब ने रखी थी। पति-पत्नी ने रात को लड़ाई-झगड़ा किया और फिर रात को ही घर से निकल गए। दूसरे दिन 9 फरवरी की सुबह पता चला कि इंदिरानगर में पवन मिंज के नये बन रहे मकान के अंदर भाई राजू का शव पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मौके पर जाकर देखा तो राजू चित हालत में मरा पड़ा था। पूरा शरीर जल चुका था। इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक की पत्नी अनिमा एक्का (44) को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने योजना के तहत पति की आग लगाकर हत्या करना कबूल करते हुए घटना के संबंध में जानकारी दी। 


आरोपी अनिमा एक्का ऊर्फ अन्नू ने बताया कि उसके पति राजू एक्का शराब पीकर गाली-गलौज और मारपीट करते थे। इससे तंग आकर उसने उसकी पेट्रोल से आग लगाकर हत्या कर दी थी। 8 फरवरी की रात को उसने राजू को गांव जाने के बहाने घर से इंदिरा नगर में बन रहे नये मकान में लेकर गई, जहां सोये अवस्था में राजू के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे राजू की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed