फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested two vicious thieves in Jagdalpur

Jagdalpur: पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, शहद व सिंदूर बेचने के बहाने घरों पर रखते थे नजर

Sun, 04 Feb 2024 07:11 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Sun, 04 Feb 2024 07:11 PM IST
सार

जगदलपुर में पुलिस ने चोरी के मामले में फरार दो शातिर युवकों को गिरफ्तार किया है। शातिर युवक शहद व सिंदूर बेचने के बहाने घरों में नजर रखते हैं और मौका मिलते ही चोरी की घटना को अंजाम देते हैं।

विज्ञापन
Police arrested two vicious thieves in Jagdalpur
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्तर पुलिस ने शहर से सटे पहुरबेल में दिन दहाड़े हुए चोरी की घटना को सुलझा लिया है। मामले में पुलिस ने दो शातिर युवकों के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी के जेवरात नगदी और अवैध तमंचे बरामद किये हैं। पकड़े गए चोर बेहद शातिर किस्म के हैं, जो शहद व सिंदूर बेचने के बहाने घरों में नजर रखते हैं और मौका मिलते ही चोरी की घटना को अंजाम देते हैं।

विज्ञापन


बस्तर एसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि वीरेंद्र कुमार पांडेय तहरीर में बताया कि वह अपने परिजनों के यहां शोक में शामिल होने गया था। कार्यक्रम से लौटकर वह जब दोपहर को घर पहुंचा तो देखा कि दोनों दरवाजों पर लगे ताले टूटे हुए हैं और घर की आलमारी को तोड़कर कोई अज्ञात चोर नकदी रकम और सोने-चांदी के आभूषणों व मोबाइल फोन को चोरी कर ले गया है। इसके बाद भनपुरी एसडीओपी घनश्याम कामड़े ने एक टीम बनाकर मामले की जांच शुरू की। इस दौरान सीसीटीवी से कुछ क्लू मिला। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस टीम ने पापड़ाहंदी ओड़िसा निवासी प्रताप जानी, चैतू जानी और सरस्वती जानी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये सभी ओडिशा के पापड़ाहांडी में रहते हैं। ये सभी एक ही परिवार के हैं और ये शहद और सिंदूर बेचने के लिए शहरों में घूमते हैं। पांच जनवरी को तीनों लोग छतीसगढ़ जाकर सूने मकान में चोरी की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस ने छह मोबाइल, एक देशी कट्टा, एक कारतूस, नौ बुलेट, चार सोने का गेहूं दाना, एक सोने का लॉकेट, एक सोने की अंगूठी, तीन चांदी के पायल, एक चांदी का बाजुबंध, एक चांदी का करधन, दो बाइकों को जब्त किया है। आरोपियों ने चोरी किये गये नगदी रकम को अपने खाने पीने व घर गृहस्थी के काम में खर्च कर दिये। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed