फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested two thieves who committed theft in Bhatapara

CG: रिश्तेदारों से मिलने गई थी महिला, ताला तोड़कर घर में घुसे चोरी; चुरा ले गए रुपये और गहने

Thu, 06 Mar 2025 06:45 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 06 Mar 2025 06:45 PM IST
सार

भाटापारा जिले में चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का कुछ सामान बरामद किया है।

विज्ञापन
Police arrested two thieves who committed theft in Bhatapara
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाटापारा शहर के केके वार्ड की एक महिला के घर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने 19 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से नकदी और सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत 85 हजार रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


केके वार्ड की रहने वाली आशा यादव (30) ने 14 फरवरी 2025 को पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए बिलासपुर गईं थी। घर में ताला लगाकर लगा था। 14 फरवरी की सुबह जब वह वापस आईं तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 25 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए गए थे, जिनकी कीमत 60 हजार रुपये बताई। 
विज्ञापन


इस मामले में थाना भाटापारा शहर में धारा 305(ए), 331(4) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने करीब दो सप्ताह बाद संदिग्धों से पूछताछ की, जिसके बाद दो आरोपियों लखन साहू (31) और सोनू उर्फ आशुतोष निषाद (24) को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ में चोरी की वारदात को स्वीकार किया और बताया कि उन्होंने घर के सूनेपन का फायदा उठाकर ताला तोड़ा और जेवर व नकदी चोरी की। पुलिस ने आरोपियों से पांच हजार रुपये की नकदी और एक सोने की चेन बरामद किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed