फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested two brothers for killing neighbor in Durg

Murder In Durg : पड़ोसी ने मां को दी गाली तो बेटों ने कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 02 Aug 2023 08:25 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: श्याम जी. Updated Wed, 02 Aug 2023 08:25 PM IST
सार

दुर्ग में दो भाइयों ने मिलकर पड़ोसी की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Police arrested two brothers for killing neighbor in Durg
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लीटिया सेमरिया चौकी क्षेत्र के चीचा गांव में बुधवार को दो भाइयों ने मिलकर अपने पड़ोसी की हत्या कर दी। हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


लिटिया सेमरिया चौकी क्षेत्र के चीचा गांव में बुधवार सुबह दो सगे भाई लक्ष्य और लक्की ने अपने पड़ोसी इसेन साहू पर चाकू, ईंट और डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक और आरोपियों में पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। हत्या के वक्त मृतक के परिजन घर पर ही मौजूद थे, लेकिन उसे बचा नहीं पाए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़कर थाने ले गई, जहां दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया। 
विज्ञापन


ग्रामीण एएसपी अनंत साहू ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि युवर इसेन साहू उनकी मां को गंदी-गंदी दे रहा था, जिसे मना करने के बाद भी नहीं मना। इसके बाद दोनों भाई आक्रोश में आकर  इसेन के घर में घुसकर उस चाकू, ईंट और डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed