{"_id":"662a33572cd4049993021ad1","slug":"police-arrested-two-accused-who-stole-donation-box-of-siddha-baba-temple-in-manendragarh-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddha Baba Temple: मंदिर का पुजारी ही निकला चोर, गैर समुदाय के युवक की सहायत से चोरी की दान पेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddha Baba Temple: मंदिर का पुजारी ही निकला चोर, गैर समुदाय के युवक की सहायत से चोरी की दान पेटी
Thu, 25 Apr 2024 04:11 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी
अमर उजाला नेटवर्क, मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 25 Apr 2024 04:11 PM IST
सार
मनेंद्रगढ़ में प्रसिद्ध सिद्ध बाबा मंदिर की दान पेटी चोरी हो गई थी। जांच में पता चला कि मंदिर के पुजारी ने एक गैर समुदाय युवक के साथ मिलकर चोरी की थी। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
प्रसिद्ध सिद्ध बाबा मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रसिद्ध सिद्धबाबा मंदिर में हुए दान पेटी की चोरी के मामले में मंदिर का पुजारी ही चोर निकला। मंदिर समिति के विकास श्रीवास्तव निवासी वार्ड नंबर-2 रेलवे कॉलोनी ने मनेंद्रगढ़ थाने में मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस दौरान उन्होंने बताया कि अनिल बाबा 23 अप्रैल की रात में करीब 11 बजे खाना खाकर घर से वापस मंदिर आए तो देखा कि दान पेटी को कोई अज्ञात चोरी चुरा ले गया।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि मनी मोहल्ले के रहने वाले मोहम्मद समीम रात में सिद्धबाबा मंदिर की ओर घूम रहा था। मामले में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर समीम खान को घेराबंदी करके पकड़ लिया। पूछताछ करने पर समीम ने बताया कि उसने सिद्ध बाबा मंदिर के पुजारी अनिल कुमार के साथ मिलकर चोरी की। इसके बाद पुलिस ने अनिल कुमार को भी पकड़ा।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी मो. समीम खान के कब्जे से 4,189 रुपये बरामद किए और अनिल कुमार उर्फ अमरनाथ बाबा के कब्जे से तीन हजार रुपये बरामद किए। साथ ही दानपेटी भी बरामद की। संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक अमित कश्यप, थाना प्रभारी मनीष तिवारी, प्रधान आरक्षक इस्तयाक खान, पुष्कल सिन्हा, राकेश शर्मा, आरक्षक जितेंद्र ठाकुर, राकेश तिवारी, प्रदीप लकड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन