फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested two accused in robbery case of Rs 20 lakh in Ambikapur

Surguja News: व्यवसायी पर जानलेवा हमला कर 20 लाख की लूट, पूर्व कर्मचारी समेत दो आरोपी गिरफ्तार, पूरी रकम बरामद

Mon, 29 Dec 2025 06:47 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, सरगुजा
अमर उजाला नेटवर्क, सरगुजा Published by: राहुल तिवारी Updated Mon, 29 Dec 2025 06:47 PM IST
सार

अंबिकापुर के सत्तीपारा में व्यवसायी से 20 लाख की लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पूर्व कर्मचारी सहित दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पूरी रकम बरामद कर ली गई है और सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

विज्ञापन
Police arrested two accused in robbery case of Rs 20 lakh in Ambikapur
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सत्तीपारा में रविवार देर रात स्कूटी से घर लौट रहे एक व्यवसायी पर जानलेवा हमला कर 20 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को अंबिकापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार अनिल अग्रवाल, जो मोबाइल कंपनी के डीलर एवं हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी के फ्रेंचाइजी संचालक हैं, रविवार रात करीब 9:30 बजे दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सत्तीपारा स्थित रानी सती मंदिर कॉलोनी के पास एक युवक ने उनके सिर पर बांस के डंडे से वार कर बैग में रखी लगभग 20 लाख रुपये की नकदी लूट ली। घटनास्थल उनके घर से मात्र 300 मीटर की दूरी पर स्थित है।

विज्ञापन

तफ्तीश में सामने आया कि लूट की योजना उनके पूर्व कर्मचारी दीपक दास ने अपने साथी रोहित दास के साथ मिलकर बनाई थी। दुकान से निकाले जाने के बाद वह नाराज चल रहा था। वारदात के बाद दोनों आरोपी रुपयों का बंटवारा कर रहे थे, तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई। घेराबंदी देख दोनों 18 लाख रुपये और पल्सर मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर भाग निकले।

विज्ञापन

कोतवाली पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में दोनों आरोपियों को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शेष 2 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं। लूट की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी को बैग लेकर भागते देखा जा सकता है। इस सनसनीखेज लूटकांड के खुलासे से शहरवासियों में राहत देखी जा रही है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed