फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   police arrested two accused in murder case in sakti

1.50 लाख की दी थी सुपारी: हत्या के बाद आरोपियों ने शव को था जलाया, पुलिस ने दो को दबोचा; एक अभी तक फरार

Thu, 07 Mar 2024 06:56 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती Published by: श्याम जी. Updated Thu, 07 Mar 2024 06:56 PM IST
सार

सक्ती जिले में एक पुरानी रंजिश में एक शख्स की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने हत्या के बाद शव को जला दिया था। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक आरोपी अभी फरार है।
 

विज्ञापन
police arrested two accused in murder case in sakti
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मालखरौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अंडी के जोगी डाबरी में 29 फरवरी 2024 की रात को  घर में अकेले सो रहे भरत लाल भारद्वाज (67) की हत्या कर शव को जला दिया गया था। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही थी।  मामले में पुलिस ने दो आरोपी सरपंच पति विजय भारद्वाज और हिमांशु खूंटे को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी नंदू लहरे फरार चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, ग्राम अंडी के सरपंच पति विजय भारद्वाज के साथ भरत लाल भारद्वाज की पिछले 1 वर्ष से जमीनी विवाद चल रहा था। सरपंच पति विजय पुरानी रंजिश रखता था। भरत लाल भारद्वाज ने गांव के जोगी डबरी तालाब के किनारे जमीन कब्जा कर रखी थी, जिसे हटने को लेकर सरपंच पति विजय भारद्वाज ने कहा था। जिसे लेकर भरत लाल भारद्वाज ने गाली-गलौज कर मारने को  दौड़ाया था। साथ ही सरपंच पति विजय भारद्वाज ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। 
विज्ञापन


इसके बाद विजय भारद्वाज ने अपने साथी नंद कुमार लहरे के संपर्क किया और भरत लाल भरद्वाज को मारने के लिए 1.50 लाख रुपये की सुपारी दे दी। 28 फरवरी को सरपंच पति विजय भारद्वाज ने नंद कुमार लहरे और हिमांशु खूंटे को जमगहन से लेकर आना बताया। इसके बाद भरत लाल भारद्वाज को अपने घर में अकेला रहने की जानकारी देते हुए घर की रेकी की। इसके बाद 29 फरवरी की रात करीब 11 से 12 बजे के बीच और हिमांशु खूंटे ने भरत लाल के घर जाकर सोत वक्त उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पेट्रोल डालकर शव जला दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों सुपारी के रुपये लेने के लिए सरपंच के घर पहुंचकर रुपये लिए। हिमांशु खूंटे ने मोटरसाइकिल से नंदू लहरे को गिधौरी छोड़ दिया। नंदू लहरे कुख्यात अपराधी है, जिसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी नंदू लहरे फरार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी सरपंच पति विजय भारद्वाज और हिमांशु खूंटे को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है और नंदू की तलाश जारी है। घटना में उपयोग दो मोटरसाइकिल, पेट्रोल डिब्बा को जब्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed