फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested three smugglers with ganja in Abhanpur by conducting a blockade

Raipur: पुलिस ने नाकाबंदी कर अभनपुर में गांजा के साथ तीन तस्कर को किया गिरफ्तार, 13 लाख से अधिक का सामान जब्त

Thu, 11 Dec 2025 01:58 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 11 Dec 2025 01:58 PM IST
सार

अभनपुर तिराहा के पास नाकाबंदी कर गांजा तस्करी में लिप्त तीन आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। उनके कब्जे से 15 किलो 750 ग्राम गांजा, एक कार और तीन मोबाइल फोन सहित कुल 13 लाख 25 हजार रुपये का माल जब्त किया गया है।

विज्ञापन
Police arrested three smugglers with ganja in Abhanpur by conducting a blockade
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन निश्चय' के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना अभनपुर की संयुक्त टीम ने चंडी मोड़, अभनपुर तिराहा के पास नाकाबंदी कर गांजा तस्करी में लिप्त तीन आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। उनके कब्जे से 15 किलो 750 ग्राम गांजा, एक कार और तीन मोबाइल फोन सहित कुल 13 लाख 25 हजार रुपये का माल जब्त किया गया है।
विज्ञापन


यह पूरी कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में की गई। अभियान के तहत पुलिस लगातार मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


9 दिसंबर 2025 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली कि एक चारपहिया वाहन में सवार कुछ लोग अभनपुर की ओर गांजा लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही अभनपुर तिराहा के पास नाकाबंदी की गई। मुखबिर द्वारा बताए गए वाहन के पहुंचते ही टीम ने कार को रोककर जांच की। वाहन में तीन युवक बैठे थे—जिन्होंने अपना नाम भूषण चंदेल, पवन मनहरे और जितेन्द्र दशरिया, सभी निवासी जिला दुर्ग, बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन की तलाशी में कार के अंदर अलग-अलग पैकेटों में पैक किया गया गांजा बरामद हुआ। तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 15.75 किलो गांजा जिसकी कीमत लगभग 7,95,000 रुपये है, जब्त किया। इसके साथ ही तस्करी में उपयोग की गई स्विफ्ट डिज़ायर कार (CG 27 KE 5068) और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। सभी जब्ती की कुल कीमत लगभग 13.25 लाख रुपये आंकी गई। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 453/2025 धारा 20(B) नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी
  • भूषण चंदेल, उम्र 28 वर्ष, निवासी आर्या नगर कोहका, थाना सुपेला, दुर्ग
  • पवन मनहरे, उम्र 39 वर्ष, निवासी कृष्णा नगर गणेश चौक, थाना सुपेला, दुर्ग
  • जितेन्द्र दशरिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी ईदगाह चौक जुनवानी रोड, थाना सुपेला, दुर्ग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed