फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested three heroin smugglers in Bhilai

Bhilai: पुलिस ने तीन हेरोइन तस्करों को किया गिफ्तार, 12.89 ग्राम हेरोइन बरामद

Fri, 02 Feb 2024 07:06 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई Published by: श्याम जी. Updated Fri, 02 Feb 2024 07:06 PM IST
सार

भिलाई में पुलिस ने तीन हेरोइन तस्करों को गिफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 12.89 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 75,000 रुपये बताई जा रही है।
 

विज्ञापन
Police arrested three heroin smugglers in Bhilai
हेरोइन तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नशे के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पुलिस ने हेरोइन की तस्करी करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 12.89 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। इसकी अनुमानित कीमत 75,000 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन भी बरामद की है। एंटी क्राइम, सायबर यूनिट और भिलाई भट्ठी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की हैं।

विज्ञापन


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पंजाब निवासी सोनू सिंह एवं मनदीप सिंह पंजाब से मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) लेकर आये हैं, जिसे लोकल सप्लाई करने के लिए श्रमिक नगर छावनी निवासी विक्की सोनी को बेचने के लिए बचत स्तंभ सेक्टर 01 के पास बुलाया है। सूचना के आधार पर टीम द्वारा घेराबंदी कर पंजाब निवासी सोनू सिंह, मनदीप सिंह तथा विक्की सोनी को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


आरोपियों की तलाशी लेने पर अलग-अलग जेबों से लगभग 12.89 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा), इलेक्ट्रानिक तौल मशीन मिला। जिससे मौके पर कार्रवाई करते हुए उक्त नशीला पदार्थ सहित इलेक्ट्रानिक मशीन, जुमला कीमती तकरीबन 75 हजार रुपये के हेरोइन जब्त की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंट्री क्राइम एएसपी अनुराग झा ने बताया कि पंजाब के रहने वाले दो आरोपियों द्वारा हेरोइन (चिट्टा) लेकर भिलाई पहुंचे, जो नशे का कारोबार करने वाले विक्की सोनी को बेचने के लिए आए हैं। विक्की सोनी जेल जा चुका है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed