फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested three accused who were planning murder in Durg

Durg: इंस्टाग्राम पर लाइव बातचीत कर बना रहे थे हत्या की प्लानिंग, पुलिस के हाथ लगा वीडियो; फिर हुआ कुछ ऐसा...

Sat, 09 Nov 2024 07:34 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: श्याम जी. Updated Sat, 09 Nov 2024 07:34 PM IST
सार

दुर्ग में पुलिस ने हत्या की प्लानिंग कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपी इंस्टाग्राम पर लाइव बातचीत कर हत्या की प्लानिंग कर रहे थे।

विज्ञापन
Police arrested three accused who were planning murder in Durg
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छावनी थाना क्षेत्र में दो दिन पहले दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला के पास एक वीडियो पहुंचा। इस वीडियो में आरोपियों द्वारा सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर लाइव बात कर रहे थे, जिसमें एक युवक की हत्या करने के संबंध में आरोपी बातचीत कर रहे थे। वीडियो में आरोपी भिलाई पावर हाउस निवासी एक युवक की हत्या की प्लानिंग बना रहे थे। वीडियो के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ल के पास जैसे ही वीडियो मिली पुलिस अलर्ट हुई और छावनी सीएसपी हरीश पाटिल और छावनी प्रभारी चेतन चंद्राकर को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। इस वीडियो में भिलाई के दो आरोपी और अम्लेश्वर के कोपेडीह के बताए जा रहे हैं। आरोपी कोपेडीह निवासी संदीप शर्मा को धोखा दिया है। उसकी पत्नी को अपनी पत्नी बनाकर रखा है। वो लोग छठ के दिन भिलाई पावर हाउस पहुंच रहे हैं। छठ पूजा से पहले ही उस युवक की हत्या करनी है।
विज्ञापन


इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने युवकों को पहचान के लिए छावनी पुलिस ने अमलेश्वर पुलिस से संपर्क किया गया। पुलिस ने खुर्सीपार के शिवाजी नगर चंद्रमा चौक में रहने वाले बॉबी सिंह को हिरासत में लिया गया। बॉबी ने पुलिस को बताया कि संदीप शर्मा ने हत्या की प्लानिंग की है जिसके बाद अमलेश्वर थाना क्षेत्र के कोपेडीह शिव वाटिका फेस-1 निवासी संदीप शर्मा और मनीष दास मानिकपुरी गिरफ्तार किया। वहीं, एक अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि आरोपी संदीप शर्मा की पत्नी को एक युवक ने अपने पास पत्नी बनाकर रखा हुआ और दोनों ने आपस में शादी कर ली है। आरोपी संदीप की पत्नी ने उसे छोड़ दिया है, जिसके बाद से संदीप लक्की शर्मा नाम के युवक से रंजिश थी और उस युवक की हत्या करने की प्लानिंग की हत्या के लिए उसने अपराधिक घटनाएं में शामिल कर उसकी हत्या करने की साजिश रची। पुलिस ने इस मामले में संदीप शर्मा, मनीष दास मानिकपुरी और बॉबी सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed