फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested the young man who raped a woman in Raigarh

धर्मेंद्र ने किया अधर्म: घर में घुसकर महिला से बनाए जबरन संबंध, पीड़िता बोली- काम पर गए थे पति, घर पर थी अकेली

Mon, 19 Feb 2024 07:33 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Mon, 19 Feb 2024 07:33 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में एक शख्स ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद पुलिस ने दो सप्ताह बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Police arrested the young man who raped a woman in Raigarh
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जूटमिल थाना पुलिस ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को लेबर कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एक फरवरी को धर्मेंद्र सिंह (30) के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 20 जनवरी को उसका पति काम करने गये थे और वह रात को अपने कमरे में सोई थी। इसी दौरान रात करीब दो बजे धर्मेंद्र सिंह घर के कमरे में घुस गया और सहमति के बिना शारीरिक संबंध बनाया। उसी रात धर्मेंद्र ने घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


कुछ दिनों बाद अपने पति को घटना बताई और धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ जूटमिल थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज के निर्देशन पर महिला विवेचक द्वारा महिला से पूछताछ कर महिला के आवेदन पर धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी जूटमिल ने तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed