फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   police arrested the thief who stole the bike in Raipur

Raipur: शातिर चोरों से रहिए सावधान; पलक झपकते पार कर जाते हैं बड़े-बड़े सामान, शॉपिंग मॉल के सामने बाइक चोरी

Sun, 18 Aug 2024 07:28 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 18 Aug 2024 07:28 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गोलबाजार थाना क्षेत्र में मोटर साइकिल चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी शॉपिंग मॉल के सामने से स्कूटी को चोरी कर फरार हो गया।

विज्ञापन
police arrested the thief who stole the bike in Raipur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गोलबाजार थाना क्षेत्र में मोटर साइकिल चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी शॉपिंग मॉल के सामने से स्कूटी को चोरी कर फरार हो गया। दरअसल, शातिराना तरीके से आरोपी उस स्कूटी पर घात लगाए हुए बैठा था, समय रहते हुए उसने सीसीटीवी फुटेज की परवाह न करते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


मामले में प्रार्थी प्रवीण जैन ने थाना गोलबाजार में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 10 माई को प्रार्थी के स्कूटी को लाल गंगा शॉपिंग मॉल के सामने से कोई अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है। प्रार्थी के इस रिपोर्ट पर थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 208/2024 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर पतासाजी किया जा रहा था।
विज्ञापन


 इसी दौरान 18 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति डीकेएस अस्पताल रायपुर के पीछे दाई कोरा भवन के पास एक मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। मुखबिर से जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी जयेश चौहान 24 साल, पता आरडीए कॉलोनी बोरियाखुर्द, रायपुर को घेराबंदी कर पकड़ा। इस दौरान आरोपी ने चोरी की घटना को काबुल किया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की स्कूटी जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed