{"_id":"66d33c19df56b3b96c0980be","slug":"police-arrested-the-accused-of-raping-a-minor-girl-in-kabirdham-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पीड़िता को अपने साथ राजस्थान भगा ले गया था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पीड़िता को अपने साथ राजस्थान भगा ले गया था आरोपी
Sat, 31 Aug 2024 09:22 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 31 Aug 2024 09:22 PM IST
सार
कबीरधाम जिले में पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कबीरधाम जिला पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में एक आरोपी को जेल भेजा है। परिजनों का आरोप है कि युवक लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था।
विज्ञापन
एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि 21 अगस्त को नाबालिग लड़की अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। परिजनों के अनुसार लड़की को किसी अज्ञात आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने की शंका पर थाना भोरमदेव थाने में धारा 137(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
विज्ञापन
विवेचना के दौरान साइबर सेल कवर्धा की मदद से कॉल डिटेल, सीडीआर प्राप्त कर 27 अगस्त को पीड़िता को मउनामंडी जयपुर (राजस्थान) से आरोपी माहंदी बैगा (19) पुत्र दशरू बैगा निवासी साल्हेवारा थाना चिल्फी हाल निवास ग्राम छेरकी कछार के कब्जे से बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 87, 65 बीएनएस, 06 पॉक्सो एक्ट जोड़कर 30 अगस्त की रात 10 बजे गिरफ्तार किया गया। वहीं, शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे देर शाम ज्यूडिशियल रिमांड जेल दाखिल किया गया है।
विज्ञापन