{"_id":"667d328c36448f0bd00860f9","slug":"police-arrested-six-naxalites-involved-in-tekalguda-blast-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: पुलिस ने घेराबंदी कर छह नक्सलियों को किया गिरफ्तार, टेकलगुड़ा ब्लास्ट में थे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: पुलिस ने घेराबंदी कर छह नक्सलियों को किया गिरफ्तार, टेकलगुड़ा ब्लास्ट में थे शामिल
Thu, 27 Jun 2024 03:06 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 27 Jun 2024 03:06 PM IST
सार
सुकमा जिले में हुए ब्लास्ट में शामिल छह नक्सलियों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में और भी लोग शामिल थे, जिनकी पहचान गिरफ्तार किए गए नक्सलियों से की जा चुकी है उनकी खोज भी जारी है।
विज्ञापन
ब्लास्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगरगुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकलगुड़ा में बीते दिनों हुए ब्लास्ट में शामिल छह नक्सलियों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सली मौके पर आईईडी प्लान करने से लेकर घटना को अंजाम देने तक शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
बीते दिनों टेकलगुड़ा में जावानों के लिए राशन लेकर जा रही फोर्स की कॉन्वे को निशाना बनाते हुए नक्सलियों ने एक बड़ा विस्फोट किया था, जिसमें ट्रक के पर कच्चे 30 फीट दूर तक जार गिरे थे और सड़क पर लगभग 6 फीट गहरा गड्ढा हो गया था। वहीं, इस घटना में कोबरा के दो जवान मौके पर ही शहीद हो गए थे। इस घटना के बाद पूरे बस्तर भर में हड़कंप मच गया था, क्योंकि पिछले छह महीने में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अब तक का सबसे बड़ा नुकसान नक्सलियों को हुआ था और इस दरमियान ब्लास्ट की घटना बस्तर भर में बड़ी थी जहां बौखलाए नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाया।
विज्ञापन
मामले की पुष्टि करते हुए सुकमा एसपी किरण चौहान ने बताया कि जवानों की टुकड़ी सर्च अभियान पर निकली हुई थी और मुखबिरी से सूचना मिली थी कि नक्सलियों का जमावड़ा है। इसके बाद जवानों ने घेराबंदी कर सभी छह नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही एसपी ने बताया कि इस घटना में और भी लोग शामिल थे, जिनकी पहचान गिरफ्तार किए गए नक्सलियों से की जा चुकी है उनकी खोज भी जारी है।
विज्ञापन