फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested six accused who misdeed woman in Korba

'मैं चिल्लाती रही..पर मेरी एक न सुनी': छह युवकों ने रातभर महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, सुबह छोड़कर भागे

Thu, 13 Jun 2024 06:51 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 13 Jun 2024 06:51 PM IST
सार

कोरबा जिले में एक शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला के साथ छह युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे तड़पता हुआ छोड़कर वहां से फरार हो गए। हालांकि शिकायत के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
 

विज्ञापन
Police arrested six accused who misdeed woman in Korba
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइन थाना अंतर्गत खरमोरा अटल आवास में रहने वाली एक महिला के साथ छह युवकों ने पूरी रात सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़ित महिला को वहीं छोड़कर सभी भाग निकले। सुबह के समय महिला किसी प्रकार थाने पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम राजेश कुमार गोड, गुलशन गिदोडे, गुलशन नटराज, अजय खेरवार, गुड्डू साहू और संदीप यादव है।

विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह घर पर अकेली थी। उसका एक बेटा है, जो अपने पिता के साथ बाहर गया हुआ था। देर रात घर में युवक घुस आए और सभी ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। वह विरोध करती रही, लेकिन युवकों ने उसकी एक न सुनी और उसके हैवानियत करते गए। दुष्कर्म करने के बाद युवक वहां से भाग निकले। सुबह के समय महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। 
विज्ञापन


सिविला लाइन थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी कई बार अलग-अलग मामलों में जेल जा चुके हैं। जेल से छूटने के बाद अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed