{"_id":"6766e875c8a1b9469f098aa4","slug":"police-arrested-six-accused-in-rajnadgaon-constable-recruitment-irregularities-case-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: आरक्षक भर्ती गड़बड़ी मामला, पुलिस ने चार कॉन्सटेबल और दो ऑपरेटरों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: आरक्षक भर्ती गड़बड़ी मामला, पुलिस ने चार कॉन्सटेबल और दो ऑपरेटरों को किया गिरफ्तार
Sat, 21 Dec 2024 09:40 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 21 Dec 2024 09:40 PM IST
सार
राजनादगांव में पुलिस ने आरक्षक भर्ती गड़बड़ी मामले में चार आरक्षक और दो ऑपरेटरों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजनादगांव में पुलिस ने आरक्षक भर्ती गड़बड़ी मामले में चार आरक्षक और दो ऑपरेटरों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। मामले में दो महिला आरक्षक, दो पुरुष आरक्षक सहित टाइम टेक्नोलॉजी कंपनी हैदराबाद के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
राजनांदगांव जिले में चल रहे पुलिस आरक्षक भर्ती मामले में गड़बड़ी को लेकर बीते दिनों फिर दर्ज कराई गई थी। 16 नवंबर से जिले के 8वीं बटालियन में पुलिस भर्ती चल रही है। इस भर्ती में गड़बड़ी करने वाले 6 लोगो को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें चार आरक्षक पुष्पा चन्द्रवंशी, पारधी निषाद, धर्मराज मरकाम और योगेश धुर्वे सहित दो टाइम एंड टेक्नोलॉजी कंपनी हैदराबाद के नुतेश्वरी धुर्वे और पवन कुमार साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने कहा कि 17 दिसंबर को लालबाग थाना में पुलिस भर्ती में गड़बड़ी के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई थी, उसी कड़ी में आज छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और आगे जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि इन छह लोगों के खिलाफ पुलिस को पुख्ता सबूत हैं और सीसीटीवी की जांच के बाद गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन