फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested seven accused of robbing truck drivers in Korba

ट्रक ड्राइवरों को डरा-धमकार करते थे लूट : पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार, तीन नाबालिग भी शामिल

Sun, 06 Aug 2023 02:55 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Sun, 06 Aug 2023 02:55 PM IST
सार

कोरबा में पुलिस ने ट्रक ड्राइवरों को धरा-डमाकर लूट करने वाले तीन नाबालिग सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से मोबाइल फोन और बाइक बरामद की है।

विज्ञापन
Police arrested seven accused of robbing truck drivers in Korba
ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरगा थाना पुलिस ने तीन नाबालिग सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी रात में ट्रक चालकों से मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम देते थे। पीड़ित ट्रक ड्राइवर भूपेंद्र मरावी ने इसकी शिकायत की थी। ट्रक ड्राइवर की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। इसी कड़ी में पुलिस ने संडैल गांव निवाली दुबराज लहरे को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपराध करना कबूल किया। इसके बाद पुलिस ने उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल, नकदी और वारदात में उपयोग की गई दो बाइक बरामद कीं। 

विज्ञापन


उरगा थाना प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी ने बताया कि टीम गठित कर अज्ञात लुटेरों की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर संडैल निवासी दुबराज लहरे को पकड़कर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया। दुबराज ने बताया कि वह अपने साथी अमन साहु  निवासी ढोढीपारा भैसखटाल, निखिल कश्यप निवासी राताखार, अभिषेक वैष्णव निवासी गेंदराम के किराये के मकान में चैनपुर थाना दीपका में रह रहा था। वह नाबालिग बालकों के साथ मिलकर दो अगस्त को बाइक सवार होकर मड़वारानी मेन रोड पर गया। रोड किनारे एक ट्रक खड़ा था। उन्होंने ट्रक का दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर को डराया-धमकाया। डर में ड्राइवर भूपेंद्र मरावी ने आरोपियों को मोबाइल दे दिया। आरोपी अमन साहू ने ड्राइवर भूपेंद्र मरावी के फोन पे से 4500 रुपये आरोपी दुबराज लहरे के फोन पर ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी ने बताया कि आरोपी दुबराज के निशादेही पर अन्य तीन आरोपी व तीन नाबालिग बालकों को हिरासत में लेकर पुछताछ की। पूछताछ में सभी ने जुर्म स्वीकार किया तथा बरबसपुर मेन रोड, कनकी, मुड़पार, सर्वमंगला क्षेत्र में लूट व प्रयास करना बताया। फिलहाल आरोपियों को अपराध धारा 392,34 भादवि के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक अभिरक्षा के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed