फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested mother who murdered her 24-day-old daughter in Bilaspur

कातिल मां: 24 दिन की बेटी को कुएं में फेंककर मार डाला, बोली- तीन बेटियां पैदा होने से सम्मान कम होने का था डर

Wed, 03 Jul 2024 11:24 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 03 Jul 2024 11:24 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक महिला ने अपनी 24 दिन की बच्ची को जिंदा कुएं में फेंक दिया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला का कहना है कि तीन बेटियां होने से घर व रिश्तेदारों में सम्मान कम होने के डर से उसने बच्ची की कुएं में फेंककर हत्या कर दी।
 

विज्ञापन
Police arrested mother who murdered her 24-day-old daughter in Bilaspur
आरोपी मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मस्तूरी थाना क्षेत्र के किरारी गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपनी 24 दिन की बच्ची को कुंएं में फेंककर हत्या कर दी। पुलिस ने 24 दिन की बच्ची का शव कुएं से बरामद किया था। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


किरारी गांव के रहने वाले करन गोयल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी शादी हसीन गोयल से हुई थी। दोनों से उनकी तीन लड़की हैं। जिसमें सबसे छोटी लड़की 24 दिन की है। 30 जून को रात करीब दस बजे खाना खाकर सभी सो गए थे। रात करीब 2.30 बजे उसकी पत्नी हसीन गोयल ने उसे उठाकर बताया कि दूध पिलाकर लड़की को सुलाया था और जब पलटकर देखा तो लड़की बिस्तर पर नहीं थी। 
विज्ञापन


इसके बाद घर के सभी लोग उसकी तलाश में जुट गए, लेकिन बच्ची नहीं मिली। सभी घरवालों से बारीकी से पूछताछ करने पर यह तथ्य सामने आया कि घरवालों ने सोने से पहले घर का दरवाजा स्वयं बंद किया था और और बच्ची के गुम होने के बाद खोजने के दौरान दरवाजा स्वयं खोला था। इस तरह घटना में घर के किसी व्यक्ति के शामिल होने की पूरी संभावना थी। अगले दिन आसपास के कुआं और तालाब की गोताखोरों से खोज करवाई गई, जिनकी मदद से बच्ची का शव प्रार्थी के घर के सामने कुआं से बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान घटनास्थल की वीडियोग्राफी की गई। बच्ची का पोस्टमार्टम कराने पर डॉक्टर द्वारा पानी में डूबने से बच्ची की मृत्यु होना बताने पर प्रकरण में धारा 103 बीएनएस (हत्या) जोड़ी गई। शव मिलने के बाद सभी परिजनों से मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक तरीके से पूछताछ की गई। पूछताछ में सभी के द्वारा घटना करने से इनकार किया गया। वहीं, बच्ची की मां से पूछताछ के दौरान बच्ची के जाने के बाद भी दुख या पछतावे के भाव नहीं दिख रहे थे, जिस पर से उस पर संदेह हुआ।


इसी दौरान मृत बच्ची के अंतिम संस्कार के बाद बच्ची की मां भावनात्मक रूप से टूट गई और बताया कि उसको लड़के की चाह थी, पर उसकी लड़की हुई जिससे घर में उसका मान-सम्मान कम हो जायेगा। ऐसा सोचकर जब घर के सभी सदस्य सोये थे तो उसे उठाकर घर के सामने वाला कुंआ मे जिंदा फेंक दिया। जुर्म कबूल करने पर पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed